फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: अब गुजराती फिल्में करना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अभिनेता ने किया वजह का खुलासा

Fri, 02 Jun 2023 10:57 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 02 Jun 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui says Vadodara was turning point for career he wants to do Gujarati film with strong script
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई फिल्मों में दमदार अदाकारी से फैंस का दिल जीता है। वहीं, अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने गुजराती फिल्मों में भी काम करने की इच्छा जताई है। अभिनेता ने गुजराती फिल्में करने के कारण का भी खुलासा किया है।
Nawazuddin Siddiqui says Vadodara was turning point for career he wants to do Gujarati film with strong script
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, हाल ही में अभिनेता ने गुजरात के वड़ोदरा का दौरा किया, जिसके बाद वह शहर की पुरानी यादों में खो गए। हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि वड़ोदरा से उनके कई पुरानी और भावुक यादें जुड़ी हुई हैं। 30 साल बाद वड़ोदरा लौटने के बाद उनकी वे खूबसूरत यादें ताजा हो गईं। उन्हें गुजरात से प्यार है और उनके पास कुछ बहुत अच्छे गुजराती दोस्त भी हैं। उन्होंने कहा कि अगर, उन्हें कुछ रोमांचक पेशकश की जाती है तो वह एक गुजराती फिल्म करने पर विचार करेंगे।

The Kerala Story: बीना पॉल ने द केरल स्टोरी को तथ्यात्मक रूप से बताया गलत, कहा- इसका कोई सिनेमाई मूल्य नहीं


 
Nawazuddin Siddiqui says Vadodara was turning point for career he wants to do Gujarati film with strong script
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वड़ोदरा से ही नवाजुद्दीन की जिंदगी में नया मोड़ आया। अभिनेता ने बताया कि वड़ोदरा में मेरा प्रवास मेरे करियर का एक बहुत बड़ा मोड़ था। मैं पहले साइंस का स्टूडेंट था, लेकिन यहां आकर मैं परफॉर्मिंग आर्ट्स में शिफ्ट हुआ था। मैंने पहली बार वड़ोदरा में एक नाटक देखा और उसके बाद मैंने यहां कुछ नाटक किए, जिनमें गुजराती नाटक भी शामिल थे। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में शामिल होने से बहुत पहले मैंने एमएसयू (महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा) में परफॉर्मिंग आर्ट्स में पढ़ाई की थी तो थिएटर का सिलसिला यही से ही शुरू हुआ था।

Nitish Bharadwaj: 'श्रीकृष्ण' बन टीवी जगत के भगवान बने नीतीश भारद्वाज, दर्शन के लिए लोगों ने रोक दी थी शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui says Vadodara was turning point for career he wants to do Gujarati film with strong script
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म निर्माता और अभिनेताओं के बीच अच्छे रिश्ते कैसे हो सकते हैं, इस पर बात करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा कि यदि आप किसी अभिनेता से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्राप्त करना चाहते हैं तो यह महत्वपूर्ण है कि आप हमें सम्मान दें और थोड़ा प्यार भी करें। अभिनेता एक बच्चे की तरह होता है, आप अगर झूठी तरफ भी कर देंगे तो वह उसे सच मान के और अच्छी परफॉर्मेंस देगा।

Fighter: 'पठान' से भी दमदार होंगे 'फाइटर' के एक्शन सीन, स्टंट डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा


 
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui says Vadodara was turning point for career he wants to do Gujarati film with strong script
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह कोई ड्रीम रोले नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा मैं ड्रीम रोल करने में विश्वास नहीं करता, क्योंकि यह एक अभिनेता के लिए एक सीमित कारक बन सकता है। अगर, आप किसी खास तरह के किरदार को निभाने के बारे में सपने देखने लगते हैं, लेकिन आपको कोई और भूमिका मिलती है तो आपको हर जगह वही किरदार नजर आएगा, जो गलत है। इसके बजाय एक ऐसी भूमिका निभाने की कोशिश करनी चाहिए, जो दूसरों के लिए एक ड्रीम रोल बन जाए।

Sonakshi Sinha: विवादों से भरी है 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी की जिंदगी, धोखाधड़ी से लेकर लगाए गए थे ये गंभीर आरोप


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed