सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kangana Ranaut: कंगना की पोस्ट पर भड़कीं नवाजुद्दीन की भाभी, कहा- बात निकली है तो फिर दूर तलक जाएगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 13 Feb 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Sister In Law Sheeba Siddiqui reply Kangana Ranaut not to Interfere In our Family Matters
शीबा और कंगना - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की वाइफ आलिया ने उनपर कई आरोप लगाए हैं। यही नहीं, आलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर के अपने शौहर की पोल पट्टी भी खोली है। इसे देखते हुए एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो देखकर एक्टर की एक्स-वाइफ आलिया को खूब खरी-खोटी सुना दी थी, लेकिन यह सब नवाजुद्दीन की भाभी शीबा सिद्दीकी को पसंद नहीं आया और उन्होंने कंगना को करारा जवाब दे डाला है।

Trending Videos
Nawazuddin Siddiqui Sister In Law Sheeba Siddiqui reply Kangana Ranaut not to Interfere In our Family Matters
कंगना रनौत - फोटो : social media

बीते कुछ दिनों पहले आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में नवाजुद्दीन अपने बंगले के बाहर गेट पर खड़े थे और अंदर आना चाह रहे थे, लेकिन एक्टर की पत्नी ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। इस दौरान नवाज और आलिया की बहस होती रही और उन्होंने चुपचाप वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। इस वीडियो पर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने रिएक्ट करते हुए आलिया की हरकत को बदमाशी बता दिया था।

RC 15 Team: राम चरण समेत आरसी 15 की टीम ने कियारा को दिया स्पेशल मैसेज, इस अंदाज में दी शादी की बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Sister In Law Sheeba Siddiqui reply Kangana Ranaut not to Interfere In our Family Matters
शीबा - फोटो : social media

कंगना का रिएक्शन देखकर नवाजुद्दीन की भाभी से रहा नहीं गया और उन्होंने रंगना को करारा जवाब देते हुए कहा, 'आदरणीय कंगना रनौत दीदी, बिना कुछ जाने सिर्फ अपनी फिल्म के लीड एक्टर का सपोर्ट आपको बेवकूफ बनाता है। भाइयों का स्टेटस ये है की मेरे हसबैंड शम्सुद्दीन सिद्दीकी भी पिछले 18 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं और टीवी शोज डायरेक्ट करके नवाज भाई का खर्च उठाते थे। ये वह खुद अपने कई इंटरव्यू और बायोग्राफी में बता चुके हैं। 2012 में नवाज भाई के लिए अपना टीवी करियर छोड़कर इनका काम देखते रहे और अपनी जवानी के गोल्डन इयर्स अपने भाई को दे दिए। अपने ज्यादातर इंटरव्यू में नवाज भाई मेरे हस्बैंड की कुर्बानियों का जिक्र कर चुके हैं।'

Nawazuddin Siddiqui Sister In Law Sheeba Siddiqui reply Kangana Ranaut not to Interfere In our Family Matters
कंगना रनौत - फोटो : social media

शीबा सिद्दीकी ने कंगना को जवाब देते हुए आगे कहा, 2019 से शम्स फीचर फिल्म 'बोलें चूड़ियां' सिर्फ तीन दिन के कुछ बैलेंस सीन्स के लिये रुकी है, प्रोड्यूसर नवाज भाईजान का बकाया रुपया दे तो फिल्म पूरी हो और आप कह रही हैं कि सब कुछ भाइयों को दे दिया। छोटे भाई जो इनके लिये लक्ष्मण जैसा हुआ करता था, उसके लिए प्रोड्यूसर से कुछ समय की उधारी कर लेते तो समझ आता कि आपने इनके लिए कुछ किया है। हालांकि, अतीत में कई फिल्म वह बिना पैसे के या एकदम कम पैसे में भी कर चुके है। दूसरे भाइयों का स्टेटस ये है कि इनसे छोटा भाई दिव्यांग होने के साथ साथ एक-एक पैसे को मोहताज रहता है। तीन साल से उसके घर की लाइट तक कटी पड़ी है। उससे छोटा भाई देहरादून में पेशे से वकील है और जी तोड़ स्ट्रगल कर रहा है। यह है हमारे घर की हालत और आप कह रही हैं कि नवाज ने अपने भाईयों के लिए सब कुछ किया है। छोटी बहन ने अभी दिल्ली के मलिन इलाके में  किश्तों पर मकान लिया है वह कई साल सिर्फ इनके चक्कर में दर बदर होती रही थी। उससे छोटा भाई बुढ़ाना में खेती के साथ-साथ कपड़ों की दुकान चलाता है और उसी दुकान के ऊपर सबसे छोटा भाई नए रेस्टोरेंट को चलाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहा है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aaliya Siddiqui (@aaliyanawazuddin)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aaliya Siddiqui (@aaliyanawazuddin)

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Sister In Law Sheeba Siddiqui reply Kangana Ranaut not to Interfere In our Family Matters
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि शीबा का गुस्सा कंगना की उस बात पर फूटा जब उन्होंने नवाज का सपोर्ट करते हुए कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जिंदगी भर जो कमाया, अपने भाइयों को दे दिया और खुद के लिए कुछ नहीं रखा। नवाज ही भाइयों और परिवार का पेट पाल रहे हैं। इसी का जवाब देते हुए शीबा सिद्दीकी ने एक पोस्ट किया और अपने  ससुराल का पूरा चिट्ठा खोल दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed