फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉल रिकॉर्ड मामले में नवाजुद्दीन की पत्नी बोलीं-मैं हिंदू वो मुस्लिम, वह तो धर्म तक नहीं थोपते

Sun, 11 Mar 2018 12:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui facebook Post reveal her relation between her husband
Nawazuddin Siddiqui

बॉलीवुड अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर सीडीआर घोटाले में अपनी पत्नी की जासूसी के आरोप लग रहे हैं लेकिन इस पूरे मामले में खुद नवाज की पत्नी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आलिया ने नवाजुद्दीन के साथ अपनी तस्वीर डालकर इन आरोपों का खंडन किया है।

Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui facebook Post reveal her relation between her husband
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : bestquotesphotos

आलिया ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखा कि ऐसे अफवाहें आने से वह और नवाज दोनों हैरान हैं पति से जुड़े पुराने विवादों पर आलिया कहती हैं कि नवाजुद्दीन का बस इतना दोष हैं कि वह सिर्फ और सिर्फ सच बोलते हैं। अपने और नवाज के रिश्तों के बारे में आलिया लिखती हैं, मेरा और नवाज का रिश्ता 15 साल पुराना है जब नवाज कुछ भी नहीं थे और आज बहुत कुछ हैं। मुझे नवाज की हमेशा से जो अच्छी बात लगी वो है उनका खुले विचारों का होना।

Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui facebook Post reveal her relation between her husband
nawazuddin siddiqui
आलिया ने लिखा, मैं हिंदू ब्राह्मण परिवार से हूं, वहीं नवाज एक मुस्लिम हैं लेकिन हमारे बीच कभी धर्म की दीवार नहीं आई। नवाज ने कभी मेरे अलग धर्म से होने का मुझे अहसास नहीं होने दिया न ही अपने धर्म को मुझपर कभी थोपने की कोशिश की। वो जितना अपने धर्म को मानते हैं वही रिस्पेक्ट वो मेरे धर्म को भी देते हैं यही हमारे बीच एक मजबूत रिश्ते की बुनियाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui facebook Post reveal her relation between her husband
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बॉलीवुड - फोटो : ANI

आपको बता दें कि शुक्रवार को उन पर गलत तरीके से पत्नी की जासूसी करवाने के आरोप भी लगे थे। इस मामले में मुंबई की ठाणे पुलिस ने उन्हें समन भी जारी किया है। ये समन CDR यानी कॉल डेटा रिकॉर्डिंग को लेकर थी हालांकि अब तक उन्होंने समन का जवाब नहीं दिया वो सोमवार को पेश होंगे। नवाज इन दिनों शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के जीवन पर बन रही फिल्म में काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed