अपनी आत्मकथा वापस लेने पर अफसोस जाहिर करते हुए नवाज ने कहा, "मैं फिर से किताब लिखूंगा और इस बार सब झूठ लिखूंगा, सब लोग खूब पढ़ेंगे क्योंकि मैं 'फेमस' हूँ, तो लोग पढ़ेंगे और वाह-वाह करेंगे, क्योंकि फेमस लोगों की किताब सब पढ़ते हैं."नवाजुद्दीन अपनी आने वाली फिल्म मंटो को लेकर चर्चा में हैं।
आत्मकथा लिखने पर विवादों में घिरे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का नई किताब को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीसी से खास बातचीत में नवाजुद्दीन ने कहा कि अपनी किताब वापस लेने के फैसले से वो काफी दुख़ी और फिक्र में थे।
नवाजुद्दीन ने कहा, "मेरी ये किताब 209 पन्नों की थी और सिर्फ 4-5 पन्ने ही मेरे रिलेशनशिप के बारे में हैं। मैंने अपनी किताब में नाम लिया हैं और ये मैंने गलती की, मुझे नहीं लेना चाहिए था। मैंने इस बात को स्वीकार किया और नाम वापस ले लिया. इसके अलावा 204 पन्ने बचते हैं जिसमें मैंने बताया कि कैसे मैं छोटे गांव से आया, कैसे मैंने ट्रेनिंग ली, कैसे मेरे सोचने का नजरिया बदला। मैं जिस तरह का भी एक्टर हूँ अच्छा या बुरा वो सब लिखा था उसमें। मैंने उसमें अपनी कोई महिमा नहीं लिखी थी।"
नवाज कहते हैं, "गंदे लफ्जो में मैंने अपने बारे में बताया था। ये किताब अंग्रेजी में जरूर थी लेकिन उसमें लिखी हुई बातें बहुत साफ़ और सच लिखी थीं कि देखो किस तरह का इंसान था मैं मेरे अंदर कितने गलत विचार थे क्योंकि मैं एक ऐसी जगह से आया हूँ जहां यही सोच थी. मेरी इन सब बातों पर ध्यान न देकर सिर्फ उन चार-पांच पन्नों को देख कर सनसनी बना दिया गया। ऐसे में मेरे दिमाग में तो यही आएगा ना कि ठीक है, मैं अपनी किताब वापस ले लेता हूं क्योंकि मैं 'फ़ेमस' और लोकप्रिय हो गया हूँ।"
फिल्म मंटो और ठाकरे के अलावा नवाज इन दिनों अपनी फ़िल्म 'न्यू लव इन रोम' और सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक अन्य फिल्म में व्यस्त हैं।
रजनीकांत के लिए उनके प्रशंसकों का प्यार देखते हुए नवाज कहते हैं, "रजनी सर दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि उनके फैंस में उनके लिए जो जज़्बा है वो किसी और के लिए नहीं मिलेगा। जब आप उनसे मिलते हैं तो वो आपको एहसास नहीं होने देंगे कि वो इतने बड़े स्टार हैं बल्कि वो ऐसा दिखाएंगे जैसे कि वो भी आपकी तरह सिर्फ एक एक्टर हैं।"लेकिन मैंने ऐसे लोगों को भी देखा है जो आप पर थोप-थोप कर ये बताने की कोशिश करते हैं कि देख मैं सुपरस्टार हूँ। रजनी सर और बाकी स्टार में ये बहुत बड़ा फर्क है। उत्तर प्रदेश के किसी भी गांव में चले जाओ, सबको पता है कि रजनीकांत कौन है लेकिन अगर आप साउथ के किसी गांव में जाओ तो पता चलेगा कि वो हमारे सुपरस्टार को लोग नहीं जानते।"
अपने दमदार अभिनय से पहचान बना चुके नवाज को नेशनल अवार्ड की कोई चाहत नहीं है।नवाज कहते हैं, 'मैं नेशनल अवार्ड की वजह से फिल्म नहीं करता हूँ और मुझे मालूम है कि मुझे नेशनल अवार्ड नहीं मिलेगा। ये मैं अच्छी तरह से जानता हूँ और इसलिए मुझे अवार्ड की कोई उम्मीद नहीं है। 'अभिनेत्री-फिल्मकार नंदिता दास के निर्देशन में बनी 'मंटो' 21 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दकी के साथ ऋषि कपूर, जावेद अख़्तर, रसिका दुग्गल, ताहिर राज भसीन और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।