International Yoga Day 2021: नयना मुके ने बच्चों की तंदुरुस्ती पर दिया जोर, खिंचाईं ये खास तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में लॉकडाउन में ढील मिलने और फिर से शूटिंग शुरू होने के बाद से नयना मुके फिर कैमरे के सामने व्यस्त हो गई हैं। पुणे में कुछ कमर्शियल की शूटिंग के बाद इन दिनों वह नाशिक में हैं और वहां अपना अगला म्यूजिक वीडियो शूट कर रही हैं। अपने व्यस्त समय से कुछ वक्त निकालकर कर नयना मुके ने ‘अमर उजाला’ के लिए ये योगासान शूट किया। इस दौरान भी उन्होंने बच्चों को प्रेरित करने का काम किया और उनके साथ भी योगासन करके ‘योग फॉर किड्स’ का संदेश दिया।
नयना कहती है, ‘21 जून को पूरी दुनिया सातवां योग दिवस मना रही है। 'योग फॉर वेलनेस' जो इस साल की थीम है, वह कोरोना संक्रमण काल में खुद को चुस्त तंदुरुस्त रखने के लिए बिल्कुल सही है। अगर हम रोज 20 से 30 मिनट भी योग करते हैं तो हमारे शरीर की सारी क्रियाएं ठीक रहती हैं और इस शारीरिक और मानसिक अभ्यास से हमारी संक्रमणों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ती है। योग को हमें जीवन में इस तरह शामिल करना चाहिए जैसे हम दूसरी आवश्यक क्रियाओं को करते हैं। 24 घंटे में अगर हम अपने शरीर को 30 मिनट भी दे सकते हैं तो बाकी 23 घंटे 30 मिनट शरीर भी आपका साथ लंबे समय तक देता रहेगा। एक उम्र होने के बाद घुटनों में दर्द, कंधों की मांसपेशियों का अकड़ना आदि सामान्य है लेकिन अगर योग हम शुरू से करते रहे हैं तो कम से कम इस तरह की व्याधियां लोगों को परेशान नहीं करती हैं।'
गौरतलब है कि 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की और इसके अगले साल 21 जून 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उस साल करीब 84 देशों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया। नयना बताती हैं, ’योग व्यायाम के सबसे असरदार तरीकों में से एक है। यह शरीर को तो स्वस्थ रखता ही है साथ ही इससे मन और मस्तिष्क का संतुलन बनाए रखने में भी काफी मदद मिलती है। योग आयुर्वेद का वह अहम हिस्सा है जिसके जरिये कई बीमारियों से बचा जा सकता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है, ये बात हम शुरू से सीखते हैं आएं हैं और अब जरूरत इस शिक्षा को अगली पढ़ी तक पहुंचाने की है।’ ‘
अभिनेत्री नयना मुके का ये भी कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते इस साल योग दिवस घर पर ही रहकर मनाना चाहिए। जिन लोगों को वैक्सीन के दोनों टीके लग चुके हैं, ऐसे लोग अगर एकत्र भी होना चाहते हैं तो सामाजिक दूरी का पालन फिर भी करना चाहिए और इसके कार्यक्रम सीमित संख्या के लोगों के साथ ही मनाने चाहिए। पिछले साल 2020 में की थीम 'सेहत के लिए योग-घर से योग' को लेकर भी नयना ने लोगों के बीच जागरूकता जगाई थी। और, अब इस साल की थीम 'स्वास्थ्य के लिए योग' (योग फॉर वेलनेस) के लिए भी वह बीते कई दिनों से वेबिनार आदि में हिस्सा लेती रही हैं।