फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती के मोबाइल से मिले बॉलीवुड की ड्रग मंडली के सबूत, वीडियो और फोटो में दिखे बड़े चेहरे

Wed, 09 Sep 2020 04:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 09 Sep 2020 04:56 AM IST
विज्ञापन
NCB found evidence of Bollywood drug group in Rhea Chakraborty mobile and laptop
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में मंगलवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद रिया के वकील की तरफ से कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई जिसे खारिज कर दिया गया। रिया को पूरी रात एनसीपी दफ्तर में ही काटनी पड़ी। इस बीच रिया चक्रवर्ती के मोबाइल से एनसीबी को एक बड़ा सूबत मिला है।

NCB found evidence of Bollywood drug group in Rhea Chakraborty mobile and laptop
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

बीते दिनों एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती के घर अचानक छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से किसी प्रकार का कोई ड्रग्स तो बरामद नहीं हुआ था लेकिन एनसीबी ने रिया के घर से लैपटॉप और कुछ इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस को बरामद किया था। अब इन्हें खंगालने पर एनसीबी के हाथ कुछ बड़ा लगा है।

NCB found evidence of Bollywood drug group in Rhea Chakraborty mobile and laptop
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया के मोबाइल, लैपटॉप खंगालने पर एनसीबी को पता चला है कि वह 2017-2018 और 2019 में ड्रग्स मंडली में काफी एक्टिव थीं। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में रिया ने बॉलीवुड के करीब 25 सितारों के नाम लिए हैं। एनसीबी की पूछताछ के दौरान उन्होंने इन नामों का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
NCB found evidence of Bollywood drug group in Rhea Chakraborty mobile and laptop
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

इतना ही नहीं, जांच एजेंसियों को रिया चक्रवर्ती के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में बॉलीवुड की ड्रग मंडली से जुड़े फोटो, वीडियो, व्हाट्सएप चैट और एसएमएस मिले हैं, जिसमें बॉलीवुड के बड़े चेहरे दिख रहे हैं। ऐसे में ये एनसीबी के हाथ एक बड़ा सबूत लगा है जो बॉलीवुड में फैले ड्रग माफिया पर कार्रवाई करने में सहायता देगा।

विज्ञापन
NCB found evidence of Bollywood drug group in Rhea Chakraborty mobile and laptop
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

एनसीबी के मुताबिक, रिया से पूछताछ में मिली जानकारी से साफ है वह ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा थीं। वह भाई शौविक से ड्रग्स मंगाती थीं। रिया ने ज्यादातर आरोपों को कबूल कर लिया है, लेकिन खुद के ड्रग्स लेने की बात नहीं मानी है। उनके पास कोई ड्रग नहीं मिला है। इससे पहले एनसीबी के डीडीजी मुथा अशोक माथुर ने कहा कि रिया के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। हम उनकी रिमांड नहीं मांगेंगे लेकिन जमानत याचिका का विरोध करेंगे। वहीं, गिरफ्तारी के बाद रिया की सायन अस्पताल में मेडिकल और कोरोना जांच कराई गई।

मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत को झटका, मनाली में कराया कोरोना टेस्ट रद्द

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed