पिछले साल फिल्म ‘बधाई हो’ में 59 साल की गर्भवती महिला का किरदार निभाकर हिंदी सिनेमा में अदाकारी का एक नया आयाम गढ़ने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पिछले 37 सालों से हिंदी सिनेमा में अदाकारी का जौहर दिखा रही नीना टीवी और रंगमंच की भी एक अच्छी कलाकार हैं और वहां भी इन्होने खुब नाम कमाया। यूं तो नीना गुप्ता ने काफी फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्म बधाई हो के बाद उन्हे हिंदी सिनेमा में एक नई पहचान मिली। बधाई हो को नीना गुप्ता के अभिनय की दूसरी पारी की शुरुआत माना जा रहा है। आइए जानते हैं नीना के निभाए गए कुछ दमदार किरदारों के बारे में-
'द्रौपदी' से 59 साल की गर्भवती महिला तक, ये हैं नीना गुप्ता के 10 दमदार किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म- भगवत गीता (1993)
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने निर्देशक जी.वी अय्यर नें 1993 में हिंदू ग्रंथ महाभारत पर आधारित संस्कृत फिल्म ‘भागवत गीता’ बनाई। इस फिल्म में नीना गुप्ता ने ‘द्रौपदी’ का प्रभावशाली किरदार निभाया। इस फिल्म में नीना के साथ काम कर रहे बाकी के सारे कलाकार थिएटर से थे। पूरी फिल्म में नीना नें द्रौपदी का बखूबी निभाया। इस फिल्म को हैदराबाद में आयोजित भारतीय अंर्तराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया और फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के राष्ट्रीय पुरास्कार से नवाजा भी गया।
किरदार - सत्ती
फिल्म- सूरज का सातवां घोड़ा (1992)
1992 में नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की बनाई गई इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया। यह फिल्म प्रसिध्द हिंदी साहित्य के लेखक धर्मवीर भारती के उपन्यास ‘सूरज का सातवां घोड़ा’ पर आधारित थी। फिल्म में नीना गुप्ता सत्ती नाम की एक अबला महिला का किरदार निभा रही थी। अमरीश पुरी, रंजीत कपूर, राजेश्वरी सचदेव और पल्लवी जोशी जैसे अदाकारों के बीच में नीना गुप्ता ने बहुत ही बेहतरीन अदाकारी की। 1993 में नीना गुप्ता की इस फिल्म को भी बेस्ट फीचर फिल्म के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
किरदार - बसंती
फिल्म- मंडी (1983)
श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म मंडी वेश्यावृत्ति से जुडीं महिलाओं की कहानी पर आधारित एक अच्छी सामाजिक फिल्म थी। स्मिता पाटिल, शबाना आजमी, नीना गुप्ता, कुलभूषण खरबंदा, अमरीश पुरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे स्थापित अदाकारों से सजी इस फिल्म में नीना गुप्ता ने कोठे पर नाचने वाली बसंती नाम की एक पारंपरिक नर्तकी का किरदार निभाया। फिल्म में नीना का किरदार छोटा था पर इस छोटे किरदार में भी नीना में अपनी अदाकारी की शानदार झलक दिखाई।
किरदार - मिलग्रेनिया
फिल्म- त्रिकाल (1985)
1985 में नीना गुप्ता ने एक बार फिर श्याम बेनेगल के निर्देशन में शानदार अदाकारी का प्रदर्शन किया। पुर्तगालियों के कब्जे वाले गोवा के पृष्ठभूमि पर बनी इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म त्रिकाल में नीना ने ‘मिलग्रेनिया’ नामक एक औरत का मजेदार किरदार निभाया। नीना के साथ इस फिल्म में सोनी रजदान, नसीरुद्दीन शाह, और दिलीप ताहिल मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफर पर यह फिल्म तो असफल रही पर इस फिल्म को कई अंर्तराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया।