फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निजी जिंदगी पर ये चार खुलासे कर चुकी हैं नीना गुप्ता, शादीशुदा मर्द से प्यार न करने की भी दी सलाह

Fri, 06 Mar 2020 12:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 06 Mar 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta child outside marriage to Masaba divorce 4 shocking things revealed on personal life
Neena Gupta - फोटो : Instagram

नीना गुप्ता (Neena Gupta) बीते कई दिनों से लगातार एक के बाद एक बयान दे रही हैं। इन बयानों में नीना न केवल अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले बल्कि बेटी मसाबा के तलाक पर भी चुप्पी तोड़ी। यहां तक कि नीना ने महिलाओं को ये भी सलाह दी कि शादीशुदा मर्दों से कभी भी प्यार मत करना। जानिए नीना गुप्ता के हाल ही में दिए गए ऐसे चार बयान जो चर्चा में बने हुए हैं। 

Neena Gupta child outside marriage to Masaba divorce 4 shocking things revealed on personal life
Vivian Richards and Neena Gupta - फोटो : file photo

गलती सुधारना है- मैं कभी बिना शादी के मां नहीं बनना चाहती
एक इंटरव्यू में नीना ने कहा था- 'अगर मुझे अपनी जिंदगी में हुई एक गलती को सुधारना है तो मैं कभी बिना शादी के मां नहीं बनना चाहती। हर बच्चे को माता-पिता दोनों की जरूरत होती है। मैं मसाबा के साथ ईमानदारी से सब साझा करती रही। इसी वजह से हमारे रिश्ते पर इसका असर नहीं हुआ। उसे भी संघर्ष करना पड़ा है।' 

Neena Gupta child outside marriage to Masaba divorce 4 shocking things revealed on personal life
Neena Gupta and Vivian Richards - फोटो : file photo

कभी किसी शादीशुदा मर्द के प्यार में ना पड़ें
नीना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए थे। नीना ने कहा था- 'आप उसके साथ ज्यादा नाइट स्पेंड करना चाहते हैं। फिर आप उनसे शादी करना चाहते हो और आप उसको प्रेशर बनाओगे कि डाइवोर्स करो और शादी करो। आपको गुस्सा आने लग जाता है। कभी-कभी आपका मन करता है कि आप उसकी वाइफ को भी फोन करो और उसे बताऊं कि उसका पति कैसा है। फिर मन कहता है कि छोड़ो यार मुझे इन कॉम्पलिकेशन में नहीं पड़ना है। सच कहूं तो कभी किसी शादीशुदा आदमी से प्यार मत करना। मैंने ऐसा किया है, मैंने बहुत कुछ झेला है इसलिए मैं आप सभी को कह रही हूं कि प्लीज कभी ऐसा मत करना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta child outside marriage to Masaba divorce 4 shocking things revealed on personal life
Neena Gupta, Masaba and Madhu - फोटो : Instagram

तलाक से बेहतर तो लिव-इन रिलेशनशिप है
नीना गुप्ता ने पिंकविला वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान मसाबा गुप्ता के तलाक पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। नीना ने अपने इस बयान में लिव-इन रिलेशनशिप का जिक्र किया था। अभिनेत्री ने कहा था- 'जब मुझे इसके बारे में पता चला तो बहुत बुरा लगा। मसाबा ने मुझसे लिव-इन में जाने की बात कही थी। उस वक्त मैंने इसे स्वीकार नहीं किया था लेकिन एक वही थी जिसने मुझे वक्त के साथ इसे स्वीकारने के लिए तैयार किया। शुरुआत में मैं इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर पा रही थी और इसने मुझे प्रभावित भी किया। अगर मसाबा मुझसे आज लिव-इन के बारे में पूछती हैं तो मैं इसके लिए तैयार हूं क्योंकि यह तलाक लेने से तो बेहतर है।'

विज्ञापन
Neena Gupta child outside marriage to Masaba divorce 4 shocking things revealed on personal life
नीना गुप्ता - फोटो : amar ujala, mumbai

यंग लड़कियों से जलती हूं
नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'मुझे बहुत खुशी है कि फिल्मों मुझे इतनी अहम भूमिकाएं मिल रही हैं। इस बात को जानकार मैं काफी उत्साहित रहती हैं, लेकिन दूसरी तरफ मैं ये सोचकर भी काफी निराश होती हूं कि काश में यंग होती। अगर मैं यंग होती तो मेरे पास भी कई सारे प्लेटफॉर्म और काम करने के अन्य मौके होते। इसलिए में उन सभी यंग लड़कियों से जलती हूं जो बेहतरीन काम कर रही हैं।'

सातवें दिन चंद करोड़ ही जुटा पाई तापसी पन्नू की 'थप्पड़', इस वजह से कलेक्शन पर भी लग सकता है ब्रेक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed