बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता अपने अभिनय के अलावा बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में आई एक्ट्रेस की ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस किताब में उन्होंने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों के बारे में कई खुलासे किए। अब अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर खुलकर बात की। उनका कहना है कि जब वह पहले फिल्में किया करती थी, उनमें काम करने के बाद ये प्रार्थना करती थी कि वो कभी रिलीज ही ना हों। उन्होंने कहां, मैंने कई खराब किरदारों को निभाया क्योंकि मेर पास काम नहीं होता था।'
नीना गुप्ता का खुलासा: पैसों के लिए कई खराब फिल्मों में किया काम, अब देखती हूं तो अफसोस होता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें, नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। रिचर्ड्स से अभिनेत्री को बेटी मसाबा गुप्ता है। अभिनेत्री ने बताया है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तो आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं। मसाबा के जन्म के समय उनके लिए ऑपरेशन कराना भी मुश्किल हो गया था।
साल 2008 में नीना गुप्ता ने लगभग 50 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की थी। नीना और विवेक मेहरा की मुलाकात लंदन से मुंबई की एक फ्लाइट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। नीना की पहले से एक बेटी थी मसाबा, लेकिन विवेक को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा।
हालांकि, शादी के बाद भी दोनों दो अलग-अलग शहरों में रहते हैं। लेकिन पिछले दिनों अभिनेत्री ने बताया था कि लॉकडाउन में उन्हें विवेक के साथ वक्त बिताने का मौका मिला और वो दोनों पहली बार पति-पत्नी की तरह रहे।
बता दें कि नीना गुप्ता ने 'ये नजदीकियां', 'मंडी', 'उत्सव', 'डैडी', 'खलनायक', 'तेरे संग', और 'वीर', जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री 'दाने अनार के' 'कितनी मुहब्बत है' और 'दिल से दिया वचन' और ‘बुनियाद’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।