फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिनेमा में आए बदलावों से खुश हैं नीना गुप्ता, बोलीं, 'अब अच्छे कलाकारों की कद्र होती है'

Wed, 29 Jan 2020 10:31 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 29 Jan 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
neena gupta talk about indian film industry
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

एक लंबे समय से हिंदी सिनेमा के फिल्म निर्माताओं और निदेशकों को अलग-अलग माध्यमों से काम देने के लिए उकसाने वाली अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता अब देश की महिलाओं को खुद में व्यस्त रहने की सलाह दे रही हैं। हिंदी सिनेमा में आए अचानक से बदलावों से वह बहुत खुश हैं, और वह इसके लिए सभी निर्माताओं का धन्यवाद करती हैं।

neena gupta talk about indian film industry
नीना गुप्ता - फोटो : amar ujala, mumbai

'बधाई हो' जैसी पैसा वसूल फिल्म में बेहतरीन अभिनय के दम पर अधेड़ उम्र में आकर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार के नामांकन प्राप्त करने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अमर उजाला से खास मुलाकात में कहा कि व्यस्त रहना बहुत अच्छी बात है, और लोगों को व्यस्त रहना चाहिए। वह कहती हैं, 'मैं सभी औरतों को कहना चाहूंगी कि जिंदगी में व्यस्त रहना बहुत अच्छी बात है। व्यस्त रहने से जिंदगी की बहुत सी तकलीफें दूर हो जाती हैं। और अगर व्यस्त रहने के लिए वह काम मिल जाए, जिसमें आपको मजा आता हो, तो सोने पे सुहागा होगा।'

neena gupta talk about indian film industry
neena gupta - फोटो : social media

इंडस्ट्री के बदलावों को इंगित करते हुए नीना ने कहा कि अचानक से आए इन बदलावों से वह बहुत खुश हैं। वह कहती हैं, 'एक समय पर मुझे लगता था कि इंडस्ट्री में अब अच्छे लेखक ही नहीं बचे, लेकिन अब अचानक से बहुत से अच्छे लेखक भी सामने आए, और निर्माताओं ने उनकी कहानियों को समझकर उन पर फिल्में भी बनाई हैं। मैं इसके लिए आनंद एल राय जैसे निर्माताओं का धन्यवाद करना चाहूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
neena gupta talk about indian film industry
Neena Gupta - फोटो : Social Media

कलाकरों को काम न मिलने का दुखड़ा सुनाते हुए वह कहती हैं, 'पहले साधन कम थे, तो काबिल कलाकारों को मौका ही नहीं मिल पाता था, लेकिन अब मौके बहुत हो गए हैं और कलाकारों की भी कद्र होती है। तो समय बदल चुका है, और मुझे लगता है कि यह हिंदी सिनेमा का गोल्डन टाइम है।'

पढ़ें: शो से निकाले जाने के बाद दोबारा एंट्री पर मधुरिमा ने तोड़ी चुप्पी, अब विशाल पर कह दी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed