फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश आचार्य एडल्ट वीडियो मामले पर तनुश्री दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'पाप का घड़ा भर गया है'

Wed, 29 Jan 2020 09:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 29 Jan 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta reaction on Ganesh Acharya adult video controversy
Tanushree Dutta and Ganesh Acharya - फोटो : twitter

नाना पाटेकर (Nana Patekar) के ऊपर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। तुनश्री ने इसका खुलासा #MeToo आंदोलन के तहत किया था। इस दौरान तुनश्री ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर भी नाना के गैंग में शामिल होने का आरोप लगाया था। कुछ दिन पहले गणेश पर 33 वर्षीय एक महिला कोरियोग्राफर ने महाराष्ट्र के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। महिला के मुताबिक गणेश आचार्य उन्हें जबरन एडल्ट वीडियोज दिखाने का दबाव डालते थे। अब इस पूरे मामले पर तनुश्री दत्ता ने चुप्पी तोड़ी है।

Tanushree Dutta reaction on Ganesh Acharya adult video controversy
Tanushree Dutta - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट में छपी रिपोर्ट में तनुश्री ने कहा- 'अब समय आ गया है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का बहिष्कार करे। पुरुष सुपरस्टार्स के पीछे ये लोग छिपते हैं और पॉवर का गलत इस्तेमाल करते हैं लोगों को परेशान करने के लिए। ये लोग न्यू कमर्स को परेशान करके उनका फायदा उठाना चाहते हैं।'

Tanushree Dutta reaction on Ganesh Acharya adult video controversy
ganesh acharya - फोटो : social media

'गणेश आचार्य 'हॉर्न ओके' के सेट पर मेरे साथ किए गए उत्पीड़न के पक्ष में थे। उन्होंने मेरा नाम और प्रतिष्ठा खराब कर दी। इसके बाद बॉलीवुड के अभिनेताओं ने उनके साथ काम करना जारी रखा। किसी को भी मेरी परवाह नहीं थी। इन सब चीजों ने मुझे मनोवैज्ञानिक और आर्थिक तौर पर बहुत नुकसान पहुंचाया। मैंने सिनेमाजगत छोड़ दिया क्योंकि मैं दुखी होने के साथ साथ डर भी गई थी जो भी हॉर्न ओके फिल्म के सेट पर हुआ था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta reaction on Ganesh Acharya adult video controversy
tanushree - फोटो : file photo

'मैंने बहुत ईमानदारी से काम किया है, जहां मुझे जीवन मिला। इसी वजह से मैं कई साल तक सदमे में थी। 12 साल पहले मेरी कार पर हमला हुआ था। उन्होंने उस दिन मेरी कार नहीं तोड़ी बल्कि मेरी आत्मा को तोड़ दिया।' गणेश आचार्य पर बात करते हुए अभिनेत्री ने आगे कहा- 'मीडिया में गणेश आचार्य के बारे में धोखाधड़ी, भुगतान न करना के अलावा डांसर्स के साथ शारीरिक शोषण की भी खबरें हैं। अगर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अभी भी उसके साथ काम करते हैं, तो यह इसका मतलब यह होगा कि वे इस तरह के मामलों में मिले हुए हैं।' 

विज्ञापन
Tanushree Dutta reaction on Ganesh Acharya adult video controversy
ganesh acharya and tanushree - फोटो : file photo

अभिनेत्री ने कहा- 'सिनेमाजगत के लिए ये चेतावनी है कि वह नरक को अपने आप से दूर रखें, नहीं तो आपकी प्रतिष्ठा उनके चरित्र में शामिल हो जाएगी। मुझे यकीन है कि कई और लड़के-लड़कियां आगे आएंगे और उनके दुर्व्यवहार के बारे में लोगों को बताएंगे। पाप का घड़ा भर गया है तुम्हारा। अब तो छलक छलक कर तेरी कहानियां निकल रही हैं।' 

नए हेयरकट में नीना गुप्ता ने फोटो शेयर करते हुए गूगल से की रिक्वेस्ट, कहा- अब तो मेरी उम्र...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed