बॉलीवुड के सफल निर्देशक नीरज पाठक अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। 'प्रदेश', 'दीवानगी', 'अपने' जैसी चर्चित फिल्मों के लेखक और 'गुमनाम द अननोन', 'राईट या रॉन्ग', 'भैयाजी' सुपरहिट जैसी फिल्मों के निर्देशक नीरज पाठक इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' को लेकर चर्चा में है। अब हाल ही में, निर्देशक ने वेब सीरीज को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।
Neeraj Pathak: 'वह एक वर्सटाइल एक्टर हैं', नीरज ने इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप को कास्ट करने की बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, ‘एक इंटरव्यू में नीरज से पूछा गया कि अपने डिजिटल डेब्यू के लिए आखिर 'इंस्पेक्टर अविनाश' को ही क्यों चुना। इसपर निर्देशक ने कहा, ओटीटी पर एलीट क्लास के लिए जियादा कंटेंट देखने को मिल रहा था। इस दौरान मेरी मुलाकात अविनाश मिश्रा से हुई, जो यूपी के सुपर कॉप हैं। उनसे मिलते ही मुझे लगा कि उनके किरदार पर कोई एक वेब सीरीज बनानी चाहिए। इसके बाद इसकी कहानी लिखी गई और फाइनली यह प्रोजेक्ट ओके हो पाया।’
Bollywood Khans: एक छत के नीचे इकट्ठा हुए इंडस्ट्री के तीनों खान, सुबह तक चली पार्टी, ट्रिप की भी प्लानिंग!
इंटरव्यू में आगे उनसे पूछा गया कि इस वेब सीरीज के लिए रणदीप हुड्डा को क्यों कास्ट किया गया। इसपर निर्देशक कहता हैं, ‘आपको एक मजेदार बात बताता हूं। मैं जब अविनाश जी से मिला, तो पहला नाम मेरा जो जेहन में आया, तो वो रणदीप हुड्डा का था। रणदीप की मैनेजर पांचाली मेरी बहन जैसी हैं। मैंने उनसे मीटिंग फिक्स करने कहा। रणदीप से पहली मुलाकात पर उन्होंने कहा कि प्लीज मुझे पुलिस का रोल मत दीजिएगा, लेकिन फिल्म की कहानी को सुनकर वह तुरंत तैयार हो गए।’
Rajoshi Barua: आशीष की शादी से पहली पत्नी राजोशी को लगा झटका! क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर बयां किया हाल-ए-दिल
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपने कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से आपकी फिल्में दर्शकों पर जादू नहीं कर पा रही है, इसकी क्या वजह है। इसपर नीरज कहते हैं, ‘ऐसा नहीं है। मेरी पिछली फिल्म थी सनी देओल की भैयाजी सुपरहिट, जिसमें बड़ी ऑनसम्बल कास्ट थी। मगर किन्ही कारणों से वह फिल्म खिंच गई। जब कोई फिल्म खिंच जाती है, तो दोष भले डायरेक्टर का न हो, मगर उस पर ठप्पा लग जाता है कि इसने फिल्म बनाने में समय लगा दिया। इसलिए मैंने थोड़ा-सा समय लिया और सोचा कि अब जो बनाऊंगा, अपनी विजन के अनुसार बनाऊंगा।’
NRI Wives Review: सिनेमा के नाम पर मजाक बनी फिल्म ‘एनआरआई वाइव्स’, गुंजन कुठियाला की फिल्मावली चारों खाने चित
आपको बता दें कि लंबे समय से इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए नीरज पाठक काफी समय बाद 'इंस्पेक्टर अविनाश' से ओटीटी पर वापसी करने वाले हैं। इस वेब सीरीज में उन्होंने रणदीप हुड्डा का नाम फाइनल किया है। फैंस भी इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।