नीतू कपूर को हिंदी सिनेमाजगत में 53 साल हो गए हैं। नीतू कपूर ने बॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार एंट्री ली थी और पहली फिल्म 1966 में आई 'सूरज' थी। इसके अलावा 'दस लाख', 'वारिस' और 'पवित्र पापी' जैसी कई फिल्में की। साल 1973 में आई 'यादों की बारात' फिल्म में नीतू कपूर को एक डांस ने स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नीतू कपूर आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं।
नीतू कपूर का जन्मदिन और सब्यसाची मुखर्जी ने मांगी माफी सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की तरह उनकी पत्नी गौरी खान भी आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया से बाते करते हुए शाहरुख खान और अपने रिश्तों को लेकर ढेर सारी बाते कीं। इस दौरान गौरी खान ने शाहरुख के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई खुलासे भी किए हैं, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
पढ़ें: शाहरुख की पत्नी होते हुए भी ऐसी जिंदगी जीती हैं गौरी खान, किंग खान के साथ रिश्ते पर किए कई खुलासे
फेमस सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी अपने बेहतरीन आउटफिट्स के लिए जाने जाते हैं। देश की बड़ी नामचीन हस्तियां और बॉलीवुड स्टार्स उन्हीं के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनते हैं। लेकिन इस बार सब्यसाची किसी और वजह से चर्चा में हैं। ये वजह है उनका एक बयान, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
पढ़ें: बेतुके बयान पर ट्रोल होते ही डिजाइनर सब्यसाची ने मांगी माफी, बोले- इंडस्ट्री में 20 साल से हूं
बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स की सबसे ज्यादा चर्चा होती है। बीते दिनों फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने अपना डेब्यू किया था। अनन्या, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की बहुत क्लोज फ्रेंड हैं। ये तिकड़ी अक्सर साथ में स्पॉट की जाती है। इन दिनों तीनों की कुछ फोटोज वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
पढ़ें: सुहाना-अनन्या और शनाया के लिए फोटोग्राफर बने शाहरुख खान, खींच डाली इतनी खूबसूरत तस्वीर
#MeToo कैंपेन के तहत तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने नाना पाटेकर (Nana Patekar) ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज कराया गया। इस मामले पर मुंबई की ओशीवाडा़ पुलिस स्टेशन द्वारा फाइल की गई बी-समरी रिपोर्ट में नाना पाटेकर को क्लीन चिट दी गई थी। तनुश्री दत्ता ने इस क्लीन चिट का विरोध जताया। तनुश्री प्रोटेस्ट पेटीशन फाइल करेंगी। अब इस मामले में तनुश्री के केस की डेट आगे बढ़ा दी गई है।
पढ़ें: यौन शोषण मामले में नाना पाटेकर के खिलाफ प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल करेंगी तनुश्री, मिल चुकी है क्लीन चिट