अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के साथ बयानों के लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म सांड की आंख की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अनुराग कश्यप ने हाल ही में हंसल मेहता पर एक ट्वीट कर चुटकी ली।
अनुराग कश्यप बोले- ये डायरेक्टर हर रात देखने जाते हैं आर्टिकल 15, मिला ऐसा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद और अलीगढ़ जैसी फिल्म बनाने वाले हंसल मेहता को लेकर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया- 'ऐसा सुनने में आ रहा है कि हंसल मेहता ने आर्टिकल 15 4-5 बार देखी है, जो भी एक्टर्स उनसे मिलना चाहते हैं वो पीवीआर जुहू को नाइट शो में उनसे मिल सकते हैं... रोज।'
Aisa sunne me aa raha hai ki @mehtahansal ne #Article15 4-5 baar dekhi hai.. jo bhi actors unse milna chahte hain woh PVRJuhu ko night show mein unse mil sakte hain .. roz
हंसल मेहता भी इसमें पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी अनुराग कश्यप को रिप्लाई किया। हंसने ने लिखा- 'वे पीवीर जुहू में नहीं बल्कि बांद्रा के एक सिनेमाहॉल में जाते हैं। क्योंकि यहां टिकट सस्ती हैं...समोसा और पॉपकॉर्न बढ़िया है और पानी के साथ ये सब आपको 70 रुपए में मिलेगा।'
Yahaan milein! pic.twitter.com/4H8QWh0cg5
हाल में में अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैग्स ऑफ वासेपुर' ने 7 साल पूरे किए थे। इस मौके पर अनुराग कश्यप ने लिखा था- आज से ठीक सात साल पहले मेरी जिंदगी बबार्द हो गई थी। तब से हर कोई चाहता है कि मैं बार-बार वही चीज करूं। जबकि मैं उस चाहत से दूर भागने का असफल प्रयास कर रहा हूं। खैर, उम्मीद करता हूं कि 2019 के अंत तक 'साढ़े साती' खत्म हो जाएगी।'