{"_id":"5d224b418ebc3e6d06301eaf","slug":"sabyasachi-apologises-for-overdressed-women-post-after-brutal-trolling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेतुके बयान पर ट्रोल होते ही डिजाइनर सब्यसाची ने मांगी माफी, बोले- इंडस्ट्री में 20 साल से हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेतुके बयान पर ट्रोल होते ही डिजाइनर सब्यसाची ने मांगी माफी, बोले- इंडस्ट्री में 20 साल से हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 08 Jul 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sabyasachi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फेमस सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी अपने बेहतरीन आउटफिट्स के लिए जाने जाते हैं। देश की बड़ी नामचीन हस्तियां और बॉलीवुड स्टार्स उन्हीं के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनते हैं। लेकिन इस बार सब्यसाची किसी और वजह से चर्चा में हैं। ये वजह है उनका एक बयान, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
2 of 5
Sabyasachi
- फोटो : Social Media
सब्यसाची ने सोशल मीडिया में 'ओवरड्रेस वुमेन' पर एक आर्टिकल लिखा था। जिसके कारण लोगों के उन्हें खरी खोटी सुनाई। लेकिन अब उन्होंने इसके लिए लोगों से माफी मांग ली है।
3 of 5
Sabyasachi
- फोटो : Social Media
सब्यसाची ने अपने इंस्ट्राग्राम में पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, 'अगर आप किसी वुमेन को ओवरड्रेस, हैवी मेकअप, आभूषणों से सुसज्जित देखते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे वो जख्मी हो। अंदर खून बह रहा है। कष्ट में है। ऐसी महिलाएं दुनिया के लिए चमकती हैं लेकिन वास्तव में अंदर से दर्द में। उसे उपचार की आवश्यकता है और कुछ नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sabyasachi
- फोटो : Social Media
सब्यसाची की ये पोस्ट कई लोगों को पसंद नहीं आई। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। उनसे यह तक पूछ लिया कि कौन उनका सोशल मीडिया अकाउंट चला रहा है। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट लिखते हुए माफी मांग ली।
विज्ञापन
5 of 5
Sabyasachi
- फोटो : Social Media
सब्यसाची ने लिखा, 'फैशन इंड्रस्टी में 20 सालों से हूं। मैंने अपने कई साक्षात्कारों में इसके बारे में टिप्पणी की है कि कैसे, जबकि कई महिलाएं आनंद और आत्म-अभिव्यक्ति के लिए फैशन और सौंदर्य का उपयोग करती हैं, अन्य इसे अपने जीवन में अंतराल और व्यर्थता को भरने के लिए 'रिटेल थेरेपी' के रूप में उपयोग करती हैं। हम, एक समाज के रूप में, अक्सर लोगों के कपड़ों की पसंद के बारे में जबरन राय बना लेते हैं, उन्हें 'अति', 'अनुचित' या 'ओवरड्रेस' कहते हैं। हम यह समझने में नाकाम हैं कि हो सकता है कि कुछ लोग सपोर्ट सिस्टम की कमी को पूरा करने के लिए इनका उपयोग कर रहे हों।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।