सलमान खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म भारत रिलीज हुई थी, जिसने बाक्स ऑफिस भी खूब कमाई की। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी और तब्बू जैसी एक्ट्रेस नजर आई थीं। वैसे सलमान के साथ काम करना हर एक्ट्रेस की ख्वाहिश होती हैं। लेकिन सलमान के साथ डेब्यू करने वाली कुछ एक्ट्रेस का करियर सिर्फ कुछ फिल्मों तक ही सिमट कर रह गया। आज हम आपको ऐसी ही 6 एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं...
सलमान के साथ डेब्यू करके भी बॉलीवुड में हिट नहीं हो पाईं ये 6 एक्ट्रेस, एक तो एक्टिंग छोड़ बनीं नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती (लव 1991)
मलयालम एक्ट्रेस रेवती ने बॉलीवुड में लव फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इससे पहले वो मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे। यह फिल्म हिट साबित हुई। लेकिन रेवती को बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं मिला। 2014 में आई फिल्म 2 स्टेटस में उन्होंने आलिया भट्ट की मां का रोल किया था। इसके बाद वो 2015 में रिलीज हुई फिल्म गुड मॉर्निंग, सनसाइन में नजर आई थीं। रेवती का जन्म 8 जुलाई 1966 को हुआ था। आज उनका जन्मदिन है।
नगमा (बागी, 1990)
नगमा ने सलमान खान के साथ फिल्म 'बागी' (1990) से डेब्यू किया था। फिल्म हिट रही बावजूद इसके नगमा इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाई। इसके अलावा उनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं आई जो हिट रही हो। उन्होंने 'सनम बेवफा' (1991), 'हस्ती' (1992), 'किंग अंकल' (1992), 'कुंवारा' (1999) सहित कई फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार 2007 में आई फिल्म 'बैक टू हनीमून' में नजर आई थीं। अब फिलहाल वो कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।
चांदनी (सनम बेवफा- 1991)
डेब्यू फिल्म 'सनम बेवफा' में चांदनी ने रुखसार खान का रोल प्ले किया था। इसके बाद हिना, जयकिशन और मिस्टर आजाद जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन हिना को छोड़कर कोई फिल्म कामयाब नहीं रही। चांदनी फिलहाल अमेरिका में डांस एकेडमी चलाती हैं।
स्नेहा उल्लाल (लकी- 2005)
डेब्यू फिल्म 'लकी' में लकी नेगी का रोल प्ले कर चुकीं स्नेहा उल्लाल ने बाद में 2006 में आई फिल्म 'आर्यन' में काम किया। हालांकि फिल्म कामयाब नहीं रही। इसके बाद स्नेहा ने तेलुगु और बंगाली फिल्मों का रुख कर लिया।