फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे रणबीर कपूर के जन्मदिन पर भावुक हुईं नीतू कपूर, पुरानी तस्वीरों के साथ लिखा ये पोस्ट

Sat, 28 Sep 2019 02:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 28 Sep 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor emotional post on Ranbir Kapoor birthday shared old pictures
Ranbir Kapoor and Neetu kapoor - फोटो : instagram

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे  हैं। इस बीच रणबीर की मां और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने बेटे के लिए एक खूबसूरत मैसेज लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। खास बात है कि इस मौके पर नीतू कपूर ने रणबीर की कई पुरानी तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में रणबीर अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। 



Neetu Kapoor emotional post on Ranbir Kapoor birthday shared old pictures
Ranbir Kapoor - फोटो : instagram

तस्वीरों को साझा करते हुए नीतू कपूर ने लिखा- 'यह दिन अपने साथ बहुत कुछ लाता है। जब कोई इवेंट मैंनेजर्स नहीं थे। हम लोग जन्मदिन से एक हफ्ता पहले शॉपिंग के लिए जाया करते थे, जब हम लोग डांस प्रतियोगिता और फैन्सी ड्रेस तोहफों के लिए बहुत क्रेजी रहते थे। उस वक्त बर्थडे का तोहफा बहुत अहम हुआ करता था। अब मैं यही दुआ करती हूं कि जहां भी तुम जाओ अपने पीछे अच्छाई छोड़ो।'

 

Neetu Kapoor emotional post on Ranbir Kapoor birthday shared old pictures
Ranbir Kapoor - फोटो : instagram

नीतू कपूर ने आगे लिखा- 'जब आप हमारी ताकत होते हैं..जब आप बिना कहे समझ जाते हैं..जब आप अपने आस-पास सभी को प्रोत्साहित करते हैं तो यह सब मेरे दिल को खुशी से भर देता है! हमेशा खुश रहो आरके।' रणबीर कपूर नीतू कपूर के दिल के बेहद करीब हैं। अक्सर नीतू रणबीर के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This day brings loads of nostalgia !!! When there were no event managers When we would go shopping a week before the birthdays When we went crazy with khoi bag back presents dance competitions fancy dress prizes 💕 the birthday gift was a big one !!! Now I bless you each day : When you leave so much goodness behind where ever you go ::When you are our strength ::When you understand without saying ::When you encourage everyone around you all of this fills my heart with so much joy n pride !!! Happiness always RK 🥰

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor emotional post on Ranbir Kapoor birthday shared old pictures
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : instagram

नीतू कपूर पहले की अपेक्षा फिल्मों में कम नजर आती हैं। हाल ही में वह पति ऋषि कपूर के साथ भारत लौटी हैं। ऋषि कपूर के कैंसर मुक्त होने के बाद भारत लौटते ही नीतू ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने लिखा- 'पिछले 11 महीने कहां चले गए? बहुत ही लंबा रास्ता था। यह एक ऐसा पेज था जिसने मुझे सिखाया और बहुत बदलाव किए।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Where did these last 11 months go ?? Was a long road !!! It was a phase that taught and changed me a lot ❤️🏠

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

विज्ञापन
Neetu Kapoor emotional post on Ranbir Kapoor birthday shared old pictures
ranbir kapoor - फोटो : amar ujala

नीतू कपूर के इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 11 महीने उनके लिए कितने मुश्किल भरे थे। रणबीर कपूर की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर की झोली में 'शमशेरा' फिल्म भी है। जन्मदिन से पहले रणबीर कपूर ने पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं। 

यह भी पढ़ें:- 'रॉकस्टार से लेकर 'संजू' तक, रणबीर कपूर को इन 5 किरदारों ने बनाया सुपरस्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed