दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को गुजरे हुए एक महीना हो गया है। ऋषि कपूर के परिवार के सदस्य उनके जाने के गम से उबर नहीं पाए हैं। उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ बिताए एक- एक पल को याद करती हैं। ऐसे में नीतू कपूर ने एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है।
ऋषि कपूर के निधन के एक महीने होने पर नीतू कपूर ने साझा की तस्वीर, पोस्ट पढ़कर फैंस भी हुए भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बीच बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती हैं। दोनों ने ब्लू टीशर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी है और कैमरे के सामने देखते हुए पोज दे रहे हैं। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए नीतू ने एक कविता साझा की।
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
कविता के जरिए नीतू कह रही हैं कि 'मुझे गुडबाय कहने के साथ ही गुडलक भी विश करो। मुझे विश करो कि मैं अपने आगे का जीवन खुशी- खुशी बिता सकूं ना कि आंसुओं के साथ। मुझे एक मुस्कुराहट दो जिसे मैं अपने दिल में हमेशा के लिए सहेज कर रख सकूं। तब तक जब तक कि मैं जिंदा हूं।'
नीतू कपूर के इस पोस्ट पर मनीष मल्होत्रा, सोनी राजदान, सुजैन खान सहित कई सितारों ने कमेंट करते हुए इमोजी पोस्ट किए। वहीं प्रशंसकों ने भी ऋषि कपूर को याद किया है। एक यूजर ने लिखा, 'आपको और शक्ति मिले।' एक अन्य ने लिखा कि 'पुरानी यादें, कितनी प्यारी जोड़ी है आप दोनों की।'
बता दें कि ऋषि कपूर करीब डेढ़ साल से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे। इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क भी गए थे, जहां हालत में सुधार के बाद वापस मुंबई लौट आए थे। 29 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था।
17 की उम्र में ऐश्वर्या संग इस फिल्म में नजर आईं थीं 'माया', करण सिंह ग्रोवर संग शादी रही चर्चा में, देखिए खूबसूरत PHOTOS