बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया। वह 38 साल के हो चुके है। इस खास मौके पर रणबीर कपूर के फैंस सहित कई फिल्मी सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस बीच अभिनेता की मां और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर की बधाई की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
बेटे रणबीर की नीतू कपूर ने बताई ये खास बात, जन्मदिन की इस तरह दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। बेटे रणबीर कपूर के जन्मदिन पर उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में रणबीर कपूर केक के सामने बैठकर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए नीतू कपूर ने रणबीर के लिए खास कैप्शन भी लिखा है।
नीतू कपूर ने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'बिना आशीर्वाद के जन्मदिन पूरा नहीं होता है। मैं लोगों की भावनाओं की गहरी समझ के लिए उसे रोज आशीर्वाद देती हूं। वह बिना किसी प्रयास के अपने आस-पास मौजूद लोगों को सुरक्षित महसूस करवाता है।' सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के लिए लिखा यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
नीतू कपूर के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट और करीना कपूर सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। उनके फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आपको बता दें कि रणबीर कपूर का उनके पिता और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन का बाद पहला जन्मदिन है। ऋषि कपूर का इस साल 30 अप्रैल को निधन हो गया था। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
आपको बता दें कि बॉलीवुड के रॉकस्टार यानी रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के कारण रणबीर का भी फिल्मों में आना लाजमी था। रणबीर ने पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी। बॉलीवुड में रणबीर कपूर कई शानदार फिल्मों में अभिनय करके दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं।
पढ़ें: विज्ञापन कंपनी में काम करते थे केके मेनन, इस तरह शुरू किया था एक्टर बनने का सफर