गुरुवार को ऋषि कपूर (Rishi kapoor) का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। उनके परिवार से लेकर फैंस तक, हर कोई अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऋषि कपूर को बुधवार की रात सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब ऋषि के निधन के दो दिन बाद उनकी पत्नी नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है और भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा है।
ऋषि कपूर के निधन से टूट गईं हैं नीतू कपूर, इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर लिखा भावुक मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में ऋषि कपूर के हाथ में शराब का गिलास है और वह बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा- End of our story यानी हमारी कहानी का अंत। नीतू का यह मैसेज काफी भावुक कर देने वाला है। ऋषि कपूर के यूं चले जाने से उनका पूरा परिवार टूट गया है।
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
नीतू के इस पोस्ट पर लोग कमेंट करके उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन के बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम से नीतू कपूर ने ये फोटो शेयर की है। इसके साथ ही नीतू कपूर ने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। नीतू के इस पोस्ट पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अभिनेता को याद कर रहे हैं।
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
बता दें ऋषि कपूर और नीतू सिंह को फिल्म जहरीला इंसान के सेट पर प्यार हुआ था और करीब 40 साल पहले दोनों ने शादी की थी। दोनों ने एक साथ कई प्रतिष्ठित फिल्में भी कीं। बाद में नीतू ने अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया। याद दिला दें कि ऋषि और नीतू के दो बच्चे हैं, जिनमे बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर शामिल हैं।
ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और सलमान खान (Salman Khan) ने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। गौरतलब है कि बतौर मुख्य अभिनेता 1973 में आई 'बॉबी' उनकी पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट थी।