{"_id":"5ead1f91e998f8488f364756","slug":"salman-khan-locked-cast-for-film-bulbul-marriage-hall-sunil-grover-daisy-shah-and-pulkit-samrat-kriti-kharbanda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर 'गुत्थी' पर हुए सिनेमा के सुल्तान मेहरबान, लखनऊ में सेट इस फिल्म की कास्टिंग पूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर 'गुत्थी' पर हुए सिनेमा के सुल्तान मेहरबान, लखनऊ में सेट इस फिल्म की कास्टिंग पूरी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 02 May 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान, सुनील
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान के निर्माण में बनने वाली फिल्म 'बुलबुल मैरिज हॉल' की कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण शूटिंग तो शुरू नहीं हो पाई लेकिन अब इसके कलाकारों का चयन पूरा हो चुका है। चूकिं ये दो जोड़ों की एक कहानी है इसलिए रोहित नैयर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए सलमान खान ने पुलकित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, सुनील ग्रोवर और डेजी शाह का चुनाव किया है।
2 of 5
सलमान, सुनील
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित है जो कि एक भारतीय शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के दूसरे मुख्य अभिनेता के लिए खुद सलमान खान ने सुनील ग्रोवर का नाम सुझाया था। क्योंकि सुनील ने सलमान के साथ फिल्म 'भारत' में अच्छा काम किया है। खबरों के अनुसार फिल्म में सुनील का किरदार कॉमेडी से भरपूर है। वह पुलकित सम्राट के भाई बने नजर आएंगे।
3 of 5
Raaj Shaandilyaa along with Dream Girl team
- फोटो : file photo
फिल्म की शूटिंग अप्रैल के महीने में ही शुरू होने वाली थी लेकिन मार्च में हुए कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बाद उसकी शूटिंग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। फिल्म के संवाद आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को निर्देशित करने वाले राज शांडिल्य ने लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : Social Media
सूत्रों ने बताया कि सलमान राज को तब से जानते हैं जब वह 'कॉमेडी सर्कस' जैसे टीवी शोज के लिए लिखते थे। राज उत्तर प्रदेश से हैं इसलिए फिल्म की टीम को यह महसूस हुआ कि अगर फिल्म के संवादों में उत्तर प्रदेश की तासीर लानी है तो इस पर वहीं के किसी बंदे को काम करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
Radhe
- फोटो : social media
सलमान अपनी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनने वाली कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। अभिनय की बात की जाए तो वह प्रभु देवा के निर्देशन में बनने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'राधे : द मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।