फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ वालों के लिए खुशखबरी, अपनी फिल्म की शूटिंग करने पहुंच रही हैं नीतू सिंह, जानिए किसके साथ करेंगी 'एक्शन'

Mon, 26 Oct 2020 05:38 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 26 Oct 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Neetu Singh will start her upcoming film shooting with Anil Kapoor in chandigarh produce by Karan Johar
नीतू सिंह - फोटो : instagram: neetu54

फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर पर्दे पर अब ऐसे लोगों की एक जोड़ी बनाने जा रहे हैं जिन्हें हिंदी फिल्मों में काम करते हुए दशकों बीत गए लेकिन उन्होंने कभी साथ काम नहीं किया। हम बात कर रहे हैं अभिनेता अनिल कपूर और नीतू सिंह की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करण जौहर के निर्माण में एक फिल्म 'जुग जुग जियो' बनने जा रही है जिसमें अनिल और नीतू एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी करण ने राज मेहता को सौंपी है।

Neetu Singh will start her upcoming film shooting with Anil Kapoor in chandigarh produce by Karan Johar
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : file photo

पिछले साल के अंत में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की रिलीज हुई फिल्म 'गुड न्यूज' के बाद से राज मेहता चर्चा में रहे हैं। करण ने अपनी अगली फिल्म 'जुग जुग जियो' के लिए भी राज पर ही भरोसा किया है। राज मेहता की इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में युवा अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका निभाएंगे। 

Neetu Singh will start her upcoming film shooting with Anil Kapoor in chandigarh produce by Karan Johar
अनिल कपूर - फोटो : file photo

उनके साथ अनिल कपूर और नीतू सिंह की भी एक रोमांटिक जोड़ी रहेगी जो इस फिल्म की दूसरी मुख्य जोड़ी है। नीतू सिंह और अनिल कपूर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए तीन से चार दशक तक बीत चुके हैं लेकिन इन दोनों कलाकारों ने कभी एक साथ काम नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Singh will start her upcoming film shooting with Anil Kapoor in chandigarh produce by Karan Johar
नीतू कपूर - फोटो : file photo

इन दोनों की उम्र में भी ज्यादा अंतर नहीं है फिर भी ये दोनों किसी भी फिल्म में एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर नहीं आए। दरअसल, नीतू सिंह ने ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर जैसे वरिष्ठ कलाकारों के साथ काम किया है इसलिए लगातार वह उस दौर के ही कलाकारों के साथ काम करती रही हैं।

विज्ञापन
Neetu Singh will start her upcoming film shooting with Anil Kapoor in chandigarh produce by Karan Johar
अनिल कपूर - फोटो : file photo

पर्दे पर अंतिम बार भी वह अपने दिवंगत पति अभिनेता ऋषि कपूर के साथ ही वर्ष 2013 में आई फिल्म 'बेशरम' में रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आई हैं। उसके बाद यही फिल्म उनकी अगली फिल्म है। इसी साल लॉकडाउन के दौरान ही ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनके गुजरने के बाद इतनी जल्दी नीतू काम नहीं करना चाहती थीं। लेकिन, करण जौहर ने उन्हें अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' के इस किरदार के लिए मनाया। इस फिल्म की शूटिंग बहुत ही जल्द चंडीगढ़ में शुरू होने वाली है।

पढ़ें: महेश भट्ट ने लवीना लोध पर किया एक करोड़ का मानहानि केस, एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed