फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 3 दिन बाद नेहा धूपिया ने USA में खोला हनीमून का राज, बोलीं-पहले बच्चे, बाद में बाकी सब

Tue, 15 May 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia and Angad Bedi not on honeymoon
Neha Dhupia
गुपचुप तरीके से शादी करके सबको चौंकाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है, जिसके बारे में जानकर सभी लोग हैरान हैं। दरअसल अब मामला इनकी शादी से आगे बढ़कर हनीमून का है। गौरतलब है कि इस कपल ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में 10 मई को सिख रीति-रिवाज के साथ शादी रचा ली थी।


 
Neha Dhupia and Angad Bedi not on honeymoon
नेहा और अंगद शादी वाले दिन ही पहली बार पति-पत्नी के तौर पर नई दिल्ली के इंटरनेशल एयरपोर्ट पर दिखाई दिए थे। माना जा रहा था कि यह दोनों अपने हनीमून के लिए अमेरिका गए हैं लेकिन इस बीच नेहा धूपिया ने ट्विटर पर एक पोस्ट डालकर सबको हैरान कर दिया है। 

 
Neha Dhupia and Angad Bedi not on honeymoon
neha dhupia and angad bedi - फोटो : twitter
नेहा ने अपने इस ट्वीट से यह साफ कर दिया है कि नए-नवेले शादी के जोड़े की पहली यात्रा जरूरी नहीं कि वह हनीमून ही हो, वह काम की वजह से भी हो सकता है। दरअसल नेहा ने अपने ट्वीट पर इस बात की जानकारी दी है कि वह अमेरिका एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने गई हैं। जानकारी के मुताबिक यह एजुकेशन से जुड़ा कार्यक्रम था। 
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia and Angad Bedi not on honeymoon
neha dhupia
नेहा ने लिखा है कि हम यहां एक एजुकेशन के चैरिटी इवेंट पर आए हुए हैं। इस कार्यक्रम के जरिए जो पैसा आएगा वह एजुकेशन पर खर्च किया जाना है। हनीमून के लिए इंतजार किया जा सकता है लेकिन यह काम उससे भी जरूरी है।   
 


 
विज्ञापन
Neha Dhupia and Angad Bedi not on honeymoon
karan johar and neha dhupia
बता दें कि इनकी शादी से सबसे पहले बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर ने पर्दा उठाया था और इन दोनों को शादी की शुभकामनाएं भी दी थीं। इसके कुछ दिन बाद नेहा ने भी करण का शुक्रिया अदा करते हुए बताया था कि उनकी शादी के पीछे सबसे बड़ा किरदार करण ने ही निभाया था। 
 

 

With the mrs at the #pratham #gala in Houston #usa wearing @raghavendra.rathore #charity

A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed