बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अभी 10 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया है और अब वह दोबारा काम पर लौट चुकी हैं। बता दें कि नेहा की सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह एक कंपनी की एड करने के लिए तैयार होती दिख रही हैं। पहला फोटो सेल्फी है जिसमें नेहा अपने बाल बनवाती दिख रही हैं तो दूसरे फोटो में वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।
बेटी को जन्म देने के 10 दिन बाद ही काम पर लौटीं नेहा धूपिया, देखें शूट का फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। 18 नवंबर को नेहा ने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों और फैंस ने नेहा और अंगद को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी।
View this post on Instagram
A post shared by Bollywood Star Kids (@bollywoodstarkidsofficial) on Nov 23, 2018 at 3:37am PST
सामने आई तस्वीर में नेहा और अंगद बेहद खुश दिख रहे थे । नेहा नीले रंग की मेक्सी ड्रेस और फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट पहने नजर आईं । वहीं अंगद काले और ग्रे रंग की टीशर्ट के साथ डेनिम पहने थे। नेहा के पैरेंट्स मनपिंदर धूपिया और प्रदीप सिंह भी उनके साथ थे ।
बता दें कि नेहा और अंगद ने बेटी के लिए पर्सियन नाम चुना है जिसका मतलब होता है 'कृपा'। नेहा और अंगद बेदी ने इसी साल 10 मई को सीक्रेट वेडिंग की थी और तभी से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। पहले इस कपल ने इस पर हामी भरने से इंकार कर दिया था।