बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने 10 मई को अपनी शादी की सालगिरह मनाई। साल 2018 में नेहा ने अंगद बेदी के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। इस खास मौके पर नेहा ने अंगद बेदी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं।
'रोडीज विवाद' अभी भी नहीं भूलीं नेहा धूपिया, एनिवर्सिरी पर पोस्ट लिखा- 'मेरे पांच ब्वॉयफ्रेंड..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में नेहा और अंगद एक परफेक्ट कपल नजर आ रहे हैं। कैप्शन में नेहा ने जो लिखा उसकी भी चर्चा हो रही है। उनके कैप्शन को देख ऐसा लग रहा है नेहा रोडीज विवाद भूली नहीं है तभी तो वो बातों ही बातों में तंज कसने से नहीं चूकीं।
नेहा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक हो, माई लव, इस साथ के ये दो साल। अंगद मेरी जिंदगी के एक सपोर्ट सिस्टम हैं। एक बेहद अच्छे पिता हैं। मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं और बहुत ही परेशान करने वाले रूम मेट भी। यह कुछ ऐसा है कि मुझे पांच ब्वॉयफ्रेंड एक ही में मिल गया। यह आपकी पसंद है।'
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
रोडीज में हुए विवाद की बात करें तो नेहा धूपिया एक कंटेस्टेंट की ये बात सुनकर भड़क गई थीं कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था। लड़के का कहना था कि उसकी गर्लफ्रेंड उसके साथ-साथ पांच दूसरे लड़कों से बातें करती थी। ऐसे में उसने अपनी गर्लफ्रेंड को चांटा मारा था। लड़के की बात सुन नेहा धूपिया ने उसे गाली दी थी और कहा कि हो सकता है कि लड़के में ही कोई कमी हो जिसके कारण लड़की ने ऐसा किया। ये उसकी च्वॉइस है। नेहा की इसी बात को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।
नेहा धूपिया ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। नेहा ने 'कयामत', 'जूली', 'शीशा' और 'तुम्हारी सुलु' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। नेहा हिंदी के अलावा पंजाबी, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
प्रियंका की सास के साथ डांस करती दिखीं मधु चोपड़ा, वीडियो शेयर कर निक ने कही ये बात