पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: नेहा धूपिया ने बांधे आमिर खान की तारीफों के पुल, बोलीं- यह फिल्म नहीं...

Tue, 16 Aug 2022 07:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 Aug 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia Review Laal Singh Chaddha Urges Fans to Watch Aamir Khan Film News in Hindi
नेहा धूपिया-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा' इन दिनों सुर्खियों में है। कुछ लोग इस फिल्म के बहिष्कार की बात कर रहे हैं तो कुछ लोग इसकी तारीफ। फिल्म अपनी रिलीज से पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसके कुछ यूजर्न ने इस फिल्म के बायकॉट की मुहिम शुरू की और देखते ही देखते ट्विटर पर 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड होने लगा। हालांकि, बड़े स्तर पर हो रहे विरोध के बीच सिने जगत की हस्तियां आमिर की इस फिल्म की बढ़-चढ़कर तारीफ कर रही हैं। इनमें अभिनेत्री नेहा धूपिया का नाम भी जुड़ गया है।

Neha Dhupia Review Laal Singh Chaddha Urges Fans to Watch Aamir Khan Film News in Hindi
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही में आमिर और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का रिव्यू किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने आमिर खान की तारीफों के पुल बांधे हैं। नेहा ने एक लंबा नोट लिखा है और उन्होंने आमिर खान को जीनियस बताया है। वहीं, उनकी इस फिल्म को जादुई बताया है।

Neha Dhupia Review Laal Singh Chaddha Urges Fans to Watch Aamir Khan Film News in Hindi
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेहा धूपिया ने लिखा है, 'लाल सिंह चड्ढा सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह जादू है। एक पंख आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहां सिर्फ अच्छाइयां ही मौजूद हैं। सच्चाई और पवित्रता, क्योंकि यहां सिर्फ दिल हैं। आमिर खान जीनियस हैं। उन्होंने फिल्म में हर भारी मूमेंट को लाइट बनाया है और लाइट मूमेंट को जादुई क्षणों में तब्दील कर दिया है। मैं जब यह सब लिख रही हूं तो मुझे फिल्म के कुछ दृश्य और स्टार्स की एक्टिंग याद आ रही है। सिर्फ एक्टर होना की काफी नहीं है, आपको इससे ज्यादा होना पड़ता है। नेहा धूपिया ने अपनी पोस्ट में आमिर खान, करीना कपूर, मोना सिंह को भी टैग किया है। उन्होंने आगे लिखा है, 'मेरा सभी से आग्रह है कि जो कहा जा रहा है उस पर ध्यान मत दीजिए, समय निकालकर इस आर्ट पीस या कहें कि इस हार्ट पीस को देख लीजिए।' नेहा ने साथ में लिखा, 'कोई प्लीज मेरा यह संदेश आमिर खान तक पहुंचा दे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia Review Laal Singh Chaddha Urges Fans to Watch Aamir Khan Film News in Hindi
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि नेहा धूपिया से पहले ऋतिक रोशन ने भी आमिर खान की इस फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन निराशाजनक है। बता दें कि नेहा धूपिया की इस तारीफ भरी पोस्ट पर करीना कपूर ने प्रतिक्रिया दी है और नेहा की पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की है। गौरतलब है कि आमिर की यह फिल्म बीते 11 अगस्त को रिलीज हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed