फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bold Movies: सेंसर बोर्ड की नजरों से चूक गईं ये बोल्ड फिल्में, आपत्तिजनक सीन्स देख आपको भी आ जाएगी शर्म

Tue, 16 Aug 2022 07:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 16 Aug 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
Uncut Bold Movies: censor board did not cut a single scene in films like ram teri ganga maili jism 2 aastha
राम तेरी गंगा मैली, गर्लफ्रेंड, जिस्म 2 - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर तरह की फिल्में देखने वाले दर्शक मौजूद हैं। जहां कुछ लोगों के दिलों-दिमाग में कॉमेडी फिल्में देखने की दीवानगी होती है, वहीं कुछ को बोल्ड और इरोटिक कंटेंट देखना पसंद होता है। दर्शकों की पसंद को ध्यान रखते हुए अक्सर बॉलीवुड फिल्मों के मेकर्स हर साल छोटी-बड़ी बहुत सी फिल्में रिलीज करते हैं। कुछ फिल्में दमदार कहानी होने के बावजूद भी हिट का तमगा नहीं पाती। लेकिन, कईं ऐसी होती हैं जो केवल अपने बोल्ड कंटेंट के कारण बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर जाती हैं। अब जैसे ही बोल्ड कंटेंट नाम लिया जाता है सेंसर बोर्ड तुरंत एक्टिव हो जाता है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के बोल्ड कंटेंट पर नजरे गड़ाए बैठे सेंसर बोर्ड ने बहुत सी फिल्मों को अनकट ही रिलीज होने दिया। इसे सेंसर बोर्ड की नजरों की भूल कहें या उसके द्वारा की हुई चूक। बेशक इन फिल्मों को ए सर्टिफिकेट दिया गया लेकिन इसमें सेंसर बोर्ड का कट नहीं लगाना सभी को हैरान करता है।

Uncut Bold Movies: censor board did not cut a single scene in films like ram teri ganga maili jism 2 aastha
जिस्म 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जिस्म 2
भारतीय फिल्मों के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक रणदीप हुड्डा और पॉर्न स्टार सनी लियोनी की साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'जिस्म 2' इस लिस्ट में शामिल न हो ऐसा नहीं हो सकता। इस फिल्म में दर्शकों को जमकर बोल्ड कंटेंट परोसा गया था। 'जिस्म 2' से सनी लियोनी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनको देख दर्शक उनके दीवाने हो गए थे क्योंकि अभिनेत्री ने फिल्म में काफी बोल्ड सीन्स दिए थे। लेकिन सेंसर बोर्ड ने इन्हें ऐसे ही छोड़ दिया था। 

Uncut Bold Movies: censor board did not cut a single scene in films like ram teri ganga maili jism 2 aastha
आस्था - फोटो : सोशल मीडिया

आस्था
'आस्था: इन द प्रिजन ऑफ स्प्रिंग' भी ऐसी फिल्मों में शामिल है। फिल्म की चौंकाने वाली बात यह थी कि इसमें इंडस्ट्र की दिग्गज अभिनेत्री रेखा मुख्य भूमिका में थीं। साल 1997 में रिलीज हुई 'आस्था' एक इरोटिक-ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में रेखा के साथ ओम पुरी नजर आए थे। उस जमाने में दोनों ने इस फिल्म में एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए थे। इतना ही नहीं रेखा ने इसी फिल्म में नवीन निश्चल के साथ भी कई इंटिमेट सीन्स दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uncut Bold Movies: censor board did not cut a single scene in films like ram teri ganga maili jism 2 aastha
रासलीला - फोटो : सोशल मीडिया

रासलीला
साल 2012 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'रासलीला' में भी कई बोल्ड सीन्स थे। माजिद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिखाए गए इन बोल्ड सीन्स को खूब चर्चा भी मिली थीं। यह भी सेंसर बोर्ड की कैंची से अछूती रह गई थी।  

विज्ञापन
Uncut Bold Movies: censor board did not cut a single scene in films like ram teri ganga maili jism 2 aastha
गर्लफ्रेंड - फोटो : social media

गर्लफ्रेंड
करन राजदान के निर्देशन में बनी फिल्म 'गर्लफ्रेंड' साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दो लड़कियों के लेस्बियन रोमांस को बड़े पर्दे पर सबके सामने पेश किया था। फिल्म में  ईशा कोप्पिकर और अमृता अरोड़ा मुख्य भूमिका में थीं और उनके ऊपर एक से एक सीन फिल्माए गए थे।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed