{"_id":"6027141901392f50f8052cb9","slug":"neha-dhupia-says-people-judged-her-wedding-with-angad-bedi-ladka-chhota-hai-ladki-se","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'लड़का छोटा है लड़की से', अंगद बेदी से शादी पर नेहा धूपिया को सुनने पड़े थे लोगों से ये ताने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'लड़का छोटा है लड़की से', अंगद बेदी से शादी पर नेहा धूपिया को सुनने पड़े थे लोगों से ये ताने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 13 Feb 2021 05:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा धूपिया-अंगद बेदी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई साल 2018 को गुपचुप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली थी। इस वेडिंग सेरेमनी में दोनों का परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। नेहा ने बताया कि जब उन्होंने अपने उम्र में छोटे अंगद बेदी से शादी की थी तो लोगों ने कैसे-कैसे कमेंट्स किए थे। हालांकि उन्होंने इन बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया।
2 of 5
नेहा धूपिया-अंगद बेदी
नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा, 'लोग नॉर्मली शादी करने से पहले कुछ समय तक डेट करते हैं, राइट? लेकिन मेरे मामले में ऐसा नहीं था। मैं और अंगद सिर्फ अच्छे दोस्त थे। मैंने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन वह मुझे प्रपोज करेगा। एक दिन वह मेरे घर आया और मेरे पैरेंट्स से पूछा कि क्या वह मुझसे शादी कर सकता है। मेरे घरवालों ने कहा, आप करिए और हम आपको सपोर्ट करेंगे।'
3 of 5
नेहा धूपिया-अंगद बेदी
इस वीडियो में नेहा ने आगे कहती हैं कि अंगद संग उनकी शादी को लेकर लोगों ने अजीब-अजीब कमेंट्स किए थे। उन्होंने कहा, 'हमने बहुत साधारण तरीके से शादी की थी। दो दिन बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया, 'लड़की ने लेट शादी की न?' 'अच्छा, लड़का छोटा है लड़की से।' अब ये हमारे कंट्रोल में नहीं है कि लोग क्या बोलते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा धूपिया-अंगद बेदी
- फोटो : social media
बता दें कि अंगद और नेहा ने 10 मई 2018 को शादी की थी। नेहा-अंगद की शादी से फैंस काफी हैरान थे । अचानक शादी की खबर सुनकर कयास लगाए जाने लगे कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। पहले तो अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को नकार दिया था लेकिन बाद में खुद सबकुछ बताया।
विज्ञापन
5 of 5
नेहा धूपिया-अंगद बेदी
- फोटो : social media
नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में खुद अंगद बेदी ने इस बात को कबूला था। अंगद ने बताया था, 'नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जब दोनों ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो बहुत 'डांट' पड़ी थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।