बॉलीवुड के सेलेब्स से लेकर सिंगर्स तक सभी लाइमलाइट का खास हिस्सा हैं। बॉलीवुड का कोई भी सिंगर आज परिचय का मोहताज नहीं हैं। फिल्मी सितारों पर जितना प्यार फैंस लुटाते हैं, उससे कही ज्यादा सिंगर्स पर प्यार बरसाते हैं। क्योंकि गानों में आवाज का जादू चलाने वाले अपने चहेते सिंगर्स से फैंस अब सीधा संवाद भी कर लेते हैं। गायकों की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि सिंगर्स की पुरानी यादें, तस्वीरें और वीडियो कुछ भी सामने आता है, तो वायरल हो ही जाता है। अब पिछले दिनों सिंगर हिमेश रेशमिया और अलका याग्निक की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। अब नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण, अनु मलिक, विशाल ददलानी की पुरानी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
तस्वीरें: क्या आपने देखीं इन सिंगर्स की ये पुरानी फोटोज, नेहा कक्कड़ को तो पहचानना हुआ मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमेश रेशमिया और अलका याग्निक की पुरानी तस्वीर देखकर फैंस भी हैरान रह गए। तब से अब तक कितना बदलाव आ गया है दोनों सिंगर्स में। बहुत से लोगों ने अलका याग्निक की खूबसूरती की तारीफ की तो वहीं हिमेश को देखकर भी लोग हैरान रह गए। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- अमेजिंग तो वहीं एक ने लिखा- बहुत बढ़िया। फैंस का कहना है कि अब हिमेश ज्यादा जवान नजर आते हैं। ऐसा लग रहा है कि समय के साथ उनकी उम्र पीछे जा रही है।
विशाल ददलानी
इसके बाद अन्य तस्वीरों पर भी नजर डाल लेते हैं। सिंगर विशाल ददलानी को अगर आप अभी देखेंगे तो उनकी उम्र का पता लगाना काफी मुश्किल होगा। विशाल आज भी काफी यंग और हैंडसम दिखते हैं। लेकिन उनकी जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें विशाल काफी यंग दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये विशाल के कॉलेज के दिनों की फोटो है।
नेहा कक्कड़
खूबसूरत और क्यूट सिंगर कही जाने वालीं नेहा कक्कड़ की आएदिन कोई न कोई फोटो वायरल होती रहती है। लेकिन ये फोटो आपने शायद ही पहले देखी होगी। नेहा कक्कड़ की ये फोटो इंडियन आइडल 2 के दौरान की है, जब सिंगर इसमें बतौर कंटेस्टेंट पहुंचीं थीं। इस फोटो में नेहा व्हाइट कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही इस तस्वीर में नेहा एकदम अलग लुक में दिख रही हैं।
अनु मलिक
सिंगर अनु मलिक की ये फोटो देख लीजिए और आज की फोटो देख लीजिए। इतना फर्क है लग ही नहीं रहा कि ये अनु मलिक है। अनु मलिक की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें वो किसी के साथ खड़े हैं और कैमरा के लिए पोज़ दे रहे हैं। अनु मलिक ने ऑफ व्हाइट कलर की सदरी और पैंट पहनी हुई है।