सब्सक्राइब करें

गुमनाम: लाइमलाइट से दूर जिंदगी गुजार रही महाभारत की 'कुंती', कभी इनकी बोल्डनेस के दीवाने थे लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 17 Jun 2021 09:20 AM IST
विज्ञापन
Lesser Known facts about Mahabharat actress Kunti aka Nazneen
नाजनीन - फोटो : सोशल मीडिया

1988-90 में बीआर चोपड़ा की महाभारत ने दर्शकों पर जो जादू चलाया था वो आज भी बरकरार है। महाभारत को कई बार और कई लोगों ने बनाने की कोशिश की, लेकिन बीआर चोपड़ा जैसी महाभारत की कहानी कोई नहीं दिखा पाया। इस सीरियल के हर एक किरदार को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। पिछले साल जब लॉकडाउन लगा तो महाभारत को रीटेलीकास्ट किया गया और दर्शकों ने एक बार फिर इसे देखा। इस सीरियल के बहुत से कलाकार ऐसे हैं जो अभी भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो अब गुमनाम हो चुके हैं। इसमें कुंती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नाजनीन का नाम भी शामिल हैं।



गुमनामी की जिंदगी जी रहीं नाजनीन

पांडवों की मां कुंती का किरदार निभाकर नाजनीन लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री बन गईं थीं। 23 फरवरी 1958 में कोलकाता में जन्मीं नाजनीन बचपन से ही बेहद ही खूबसूरत थीं। उनके पिता प्रिटिंग प्रेस के मालिक थे। वो बचपन से ही सिनेमा में दिलचस्पी लेती थीं। हालांकि नाजनीन एयर होस्टेस बनना चाहती थीं लेकिन उनकी मां को लगा कि बेटी का फ्लाइट में काम करना सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में जब नाजनीन को फिल्मों का ऑफर मिला तो उन्होंने इसी में अपना करियर बना लिया। हालांकि आज वो लाइमलाइट से दूर हो चुकी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं नाजनीन से जुड़ी खास बातें।

Trending Videos
Lesser Known facts about Mahabharat actress Kunti aka Nazneen
नाजनीन - फोटो : सोशल मीडिया

नाजनीन की दोस्ती बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू सिंह से बहुत पक्की मानी जाती थी। बताते हैं कि नाजनीन का नीतू सिंह के घर खूब आना जाना था। एक पार्टी में निर्देशक सत्येन बोस ने नाजनीन को देखा था और 'सा-रे-गा-मा-पा' में उन्हें कास्ट कर लिया था। सत्येन बोस चाहते थे कि नाजनीन अपना स्क्रीन नेम बदल दें। उन्होंने नाजनीन को सोनाली और सुपर्णा जैसे नाम के सुझाव भी दिए, लेकिन नाजनीन ने फैसला किया कि वो अपना नाम नहीं बदलेंगी। साल 1974 में उन्होंने फिल्म 'कोरा कागज' में जया बच्चन की बहन का किरदार निभाया था जिसे खूब पसंद किया गया था। इसके बाद साल 1976 में वो 'चलते चलते' में नजर आईं थीं और इस फिल्म में भी उनके काम को बहुत पसंद किया। हालांकि वो बहुत सी फिल्मों में हीरोइन की बहन ही बनी नजर आईं। निर्देशकों का कहना था कि नाजनीन का चेहरा जया से बहुत मिलता है इसलिए उन्हें अक्सर फिल्मों में जया की बहन के किरदार ही मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lesser Known facts about Mahabharat actress Kunti aka Nazneen
नाजनीन - फोटो : सोशल मीडिया

नाजनीन ने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था। फिल्म 'चलते चलते' में बिकिनी पहनकर उन्होंने खलबली मचा दी थी। हालांकि ये फिल्म हीरो विशाल आनंद के चलते सुपरहिट हुई थी, लेकिन बोल्ड किरदार के चलते नाजनीन की छवि पर बहुत असर पड़ा था। दरअसल वो टाइपकास्ट रोल से बचना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने फिल्म में बिकिनी पहनने का फैसला किया था।

Lesser Known facts about Mahabharat actress Kunti aka Nazneen
नाजनीन - फोटो : सोशल मीडिया

महाभारत ने नाजनीन को सफलता दी लेकिन इसका बहुत फायदा नहीं मिला। बताते हैं कि बीआर चोपड़ा ने जब महाभारत की कास्टिंग शुरू की तो किसी ने उन्हे नाजनीन का नाम सुझाया था। बीआर चोपड़ा ने फिल्मों में नाजनीन का काम देखा था ऐसे में उन्होंने शो में नाजनीन को कुंती का रोल ऑफर कर दिया। फिल्मों में नाजनीन को काम नहीं मिल रहा था इसलिए ये रोल उन्होंने स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
Lesser Known facts about Mahabharat actress Kunti aka Nazneen
नाजनीन - फोटो : सोशल मीडिया

महाभारत से उनकी चर्चा तो हुई लेकिन अब वो बहन के रोल से मां के रोल में आ चुकीं थीं। उन्होंने करीब 22 फिल्मों में काम किया था, लेकिन वो कभी हिट अभिनेत्री नहीं बन पाईं। इस सीरियल के बाद वो फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। यहां तक कि उनकी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है और वो कहां हैं इस बात की किसी को जानकारी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed