{"_id":"5e8325818ebc3e78b12b2b60","slug":"neha-kakkar-and-jaani-featuring-music-video-of-t-series-jinke-liye-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा कक्कड़ का म्यूजिक वीडियो 'जिनके लिए' हुआ रिलीज, शूटिंग के दौरान हो गई थीं भावुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा कक्कड़ का म्यूजिक वीडियो 'जिनके लिए' हुआ रिलीज, शूटिंग के दौरान हो गई थीं भावुक
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 31 Mar 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जिनके लिए म्यूजिक वीडियो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का नया म्यूजिक वीडियो जिनके लिए रिलीज हो गया है। इस वीडियो में नेहा ने सिंगिंग के साथ ही अभिनय भी किया है। यूट्यूब पर तेजी से लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह गाना जानी वे एल्बम का है। इस एल्बम में पछताओगे जैसे गाने शुमार हैं। इस गाने के लिरिक्स जानी ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो में नेहा और जानी एक शादीशुदा कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं।
2 of 4
Neha Kakkar
- फोटो : Instagram
यह एक भावुक गाना है जिसमें जानी, नेहा को धोखा देते हुए नजर आते हैं। नेहा अपने पति के प्यार को तरसती हुई दिखाई देती हैं तभी उन्हें अपने पति के दूसरे रूप के बारे में पता चलता है। नेहा को इस धोखे का बहुत बड़ा सदमा लगता है। यह गाना इसी एलबम के पिछले गाने पछताओगे के ठीक विपरीत है। इसे प्यार में धोखा खा चुकी महिलाओं को केन्द्र में रख कर बनाया गया है।
3 of 4
neha kakkar
- फोटो : social media
जानकारी के अनुसार, 'गाने में अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए नेहा सेट पर चुप ही रहती थीं। वह अपने आपको इस गाने के लिए मानसिक तौर पर तैयार करना चाहती थीं। वह इस किरदार की भावनाओं को अपना लेना चाहती थीं। गाने में एक सीन है जब नेहा दुख में पूरी तरह से टूट जाती हैं, वह सीन शूट करते समय नेहा किरदार से इस कदर जुड़ जाती हैं कि वह असल में भावुक हो जाती हैं।' इस बारे में नेहा ने बताया, 'इस सीन जहां मैं अत्यधिक भावुक हो जाती हूं उससे न्याय करने के लिए मुझे अपनी जिदंगी के किसी अनुभव से जुड़ना था और मैंने वही किया।' गौरतलब है कि टी सीरीज के इस म्यूजिक वीडियो से पहले नेहा ने याद पिया की आने लगी को अपनी आवाज दी थी। इस गाने को यू ट्यूब पर 23 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
neha kakkar
- फोटो : insatgram
नेहा के काम के बारे में भूषण कुमार ने कहा, 'नेहा कक्कड़ टी सीरीज की बेहतरीन कलाकारों में एक हैं। हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। पिछले कुछ महीनों से नेहा जिस तरह के गाने गा रही हैं उसकी तुलना में यह एक अलग गाना है। नेहा एक कमाल की गायिका हैं और वह जो भी गाना गाती हैं उसमें जान डाल देती हैं। इस म्यूजिक वीडियो में उन्होंने बेहतरीन गायकी के साथ ही कमाल का अभिनय भी किया है। जानी का काम भी शानदार रहा है। वह अपने एक्टिंग डेब्यू से सबको चौंकाने वाले हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।