{"_id":"5e831ea58ebc3e774d53aad9","slug":"akshay-kumar-compare-lockdown-to-salman-khan-show-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में अक्षय को याद आया सलमान का शो, कर दी 'बिग बॉस' से तुलना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में अक्षय को याद आया सलमान का शो, कर दी 'बिग बॉस' से तुलना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 31 Mar 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। वो कोरोना वायरस को लेकर कभी जागरूकता फैला रहे हैं तो कभी लोगों को घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान अक्षय ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी दी है। अब अक्षय ने लॉकडाउन की तुलना रियलिटी शो 'बिग बॉस' से की है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Social Media
एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा- 'इस वक्त बहुत जरूरी है कि सभी अपने घर पर ही रहें। छोटे-छोटे वीडियो बनाकर समय बिता लेते हैं। जब आपका फोन आया उससे पहले एक निर्देशक और एक लेखक के साथ मैं वीडियो कॉल पर था। वीडियो कॉल पर ही पूरी स्क्रिप्ट पढ़ रहे होते हैं। किसी को बुलाकर नहीं। इस दौरान मैं किसी को बुलाता नहीं हूं। कोई आ भी नहीं सकता और ना ही आना चाहिए। टेक्नोलॉजी का फायदा उठाना चाहिए।'
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Social Media
अक्षय आगे कहते हैं कि 'आपने वो शो देखा है? बिग बॉस, सलमान खान का जो शो आता है? मेरे ख्याल से भगवान जो है वो बिग बॉस है और उसने बोला है कि सब अपने-अपने घर पर रहेंगे। बिग बॉस चाहते हैं तो अपने घर पर रहना पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
अक्षय ने कहा कि 'इस दौरान जो भी घर पर रहेगा वो ही विजेता होगा। अपने परिवार के साथ रहें और साफ-सफाई का ध्यान दें। बस ये ही कह सकता हूं कि चुपचाप घर पर बैठे रहें। सबसे जरूरी है सेहत का ध्यान रखना। ऐसे वक्त में हम क्या करते हैं कि अपने सेहत पर ध्यान देना छोड़ देते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
PM Modi And Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दिए जिसके बाद खुद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की। कोरोना प्रभावित लोगों के लिए अक्षय कुमार की इस मदद पर कई फिल्मी सितारों ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।