फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद नेहा और रोहनप्रीत ने खेला अंगूठी ढूंढने वाला खेल, ऐसे की नए जोड़े ने मस्ती

Tue, 27 Oct 2020 04:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 27 Oct 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh After Marriage Rituals Plays Finding Ring Game
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ वैसे भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं। फिर जब बात नेहा की शादी की हो तो उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। अब जब नेहा और रोहनप्रीत शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो फैंस उनकी शादी की हर डीटेल भी जानना चाहते हैं। ऐसे में उनकी शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh After Marriage Rituals Plays Finding Ring Game
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : वीरल भयानी

अब हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी के बाद का एक वीडियो और वायरल हो रहा है। जिसमें शादी के बाद की जाने वाली अंगूठी ढूंढने की रस्म की जा रही है। वीडियो में नेहा और रोहन काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

#NehuPreet #nehudavyah . Much love from 🅰🆂🆂🅰🅼 ______________________________ . Follow @neheart_ruposhree Follow @neheart_ruposhree Follow @neheart_ruposhree . _______________________________ . . . . . 𝐈𝐠𝐧𝐨𝐫𝐞 𝐭𝐚𝐠𝐬🌝 #nehakakkar #nehakakkarlive #nehakakkarfans #nehudiaries #nehuhappyneheartshappy #mostfollowedindianmusician #kakkar #kakkarfamily #kakkarsiblings #tonykakkar #sonukakkarofficial #nehu #nehudiaries #nehakakkarfans #nehakakkarsongs #nehakakkarofficial #nehakakkarlove #nehakakkar💕 #musician #bollywood #instagram #singer #iloveyounehu #hotness #hotnessalert #beautifulgirl #smilingqueen #happiness #NeHearts #neheart_ruposhree

A post shared by Neha Kakkar (@neheart_ruposhree) on

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh After Marriage Rituals Plays Finding Ring Game
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/neheartanjalii

ये वीडियो नेहा कक्कड़ के एक फैनपेज ने साझा किया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा और रोहन दोनों एक दूध से भरे बर्तन में अंगूठी ढूंढ़ने की मशक्कत कर रहे हैं। लेकिन आखिरकार बाजी नेहा मार लेती हैं। अंगूठी मिलने के बाद सिंगर की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

View this post on Instagram

#NehuPreet #nehudavyah . Much love from 🅰🆂🆂🅰🅼 ______________________________ . Follow @neheart_ruposhree Follow @neheart_ruposhree Follow @neheart_ruposhree . _______________________________ . . . . . 𝐈𝐠𝐧𝐨𝐫𝐞 𝐭𝐚𝐠𝐬🌝 #nehakakkar #nehakakkarlive #nehakakkarfans #nehudiaries #nehuhappyneheartshappy #mostfollowedindianmusician #kakkar #kakkarfamily #kakkarsiblings #tonykakkar #sonukakkarofficial #nehu #nehudiaries #nehakakkarfans #nehakakkarsongs #nehakakkarofficial #nehakakkarlove #nehakakkar💕 #musician #bollywood #instagram #singer #iloveyounehu #hotness #hotnessalert #beautifulgirl #smilingqueen #happiness #NeHearts #neheart_ruposhree

A post shared by Neha Kakkar (@neheart_ruposhree) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh After Marriage Rituals Plays Finding Ring Game
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 24 अक्तूबर को शादी रचाई थी। उन्होंने दिल्ली के एक गुरूद्वारे में फेरे लिए थे। इस शादी को खूबसूरत बनाने के लिए दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस यादगार दिन पर खूब मस्ती और हंगामा हुआ था। ससुराल पहुंचने के बाद नेहा का वहां पर बड़ी ही धूमधाम से स्वागत हुआ।

विज्ञापन
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh After Marriage Rituals Plays Finding Ring Game
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं सोमवार को पंजाब में रोहनप्रीत और नेहा का रिसेप्शन हुआ। जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों इस मौके पर काफी खुश नजर आए थे। इस मौके पर नेहा ने सफेद रंग का लहंगा और रोहनप्रीत ने नीले रंग का सूट पहन रखा था।

पढ़ें: VIDEO: प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल, बेटी के मिस वर्ल्ड बनने पर मां ने कही थी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed