नेहा कक्कड़ इन दिनों 'इंडियन आइडल 11' को जज कर रही हैं । मंच पर कई अलग-अलग तरह के कंटेस्टेंट आकर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। पिछले दिनों शो के सेट पर ऐसी कई घटनाएं हुईं जिसने सबको हैरान कर दिया। हाल ही में नेहा एक कंटस्टेंट की कहानी सुनकर इतना इमोशनल हो गईं कि उन्होंने एक लाख रुपये दे दिए।
Indian Idol: कंटस्टेंट का दर्द सुन इमोशनल हुईं नेहा कक्कड़, दिवाली मनाने को दिए एक लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेज पर जब झारखंड के दिवास ऑडिशन देने पहुंचे तो उनकी परफॉर्मेंस से जज काफी खुश हुए। दिवास ने बताया कि उनके गाने की तारीफ सचिन तेंदुलकर भी कर चुके हैं।
दिवास ने बताया कि ये दिवाली उनके जिंदगी की सबसे खास दिवाली है क्योंकि इस बार वो इतने बड़े जजेस के सामने गा रहे हैं। दिवास ये कहते हुए इमोशनल हो गए कि उन्होंने पिछले 6 साल से अपने परिवार के साथ दिवाली नहीं मनाई क्योंकि वो इस दिन फैक्ट्री में काम कर रहे होते थे। उन्हें सिर्फ पटाखों की आवाज सुनाई देती थी।
दिवास की ये बात सुनकर नेहा कक्कड़ काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने कंटेस्टेंट को एक लाख रुपये देने का ऐलान किया। नेहा ने कहा कि वो चाहती हैं कि दिवास अपने परिवार के साथ दिवाली मनाएं। इन पैसों से वो अपने घरवालों के लिए नए कपड़े और मिठाइयां खरीदें।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
बीते दिनों नेहा को ऑडिशन के दौरान एक कंटेस्टेंट ने जबरन किस कर लिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। शो के दूसरे जज विशाल ददलानी ने भी इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि किसी भी सजा से ज्यादा जरूरी है कि उसको मानसिक इलाज दिया जाए। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे टीआरपी ड्रामा भी बताया।
रैम्प वॉक के दौरान पाकिस्तानी मॉडल ने किया ऐसा काम, लोग जमकर कर रहे हैं तारीफ

कमेंट
कमेंट X