{"_id":"600128f30ca886453d09443c","slug":"neil-nitin-mukesh-birthday-special-shah-rukh-khan-insulted-by-neil-nitin-mukesh-actor-gives-epic-reply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब शाहरुख खान ने 'सरनेम' को लेकर उड़ाया था नील नितिन मुकेश का मजाक, एक्टर ने भरी महफिल में कह दिया था- 'Shut UP'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब शाहरुख खान ने 'सरनेम' को लेकर उड़ाया था नील नितिन मुकेश का मजाक, एक्टर ने भरी महफिल में कह दिया था- 'Shut UP'
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। नील मशहूर सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। नील नितिन मुकेश ने बचपन में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नील ने फिल्म ‘विजय’ और ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ में भी काम किया था। आज नील के जन्मदिन पर आपको बताते हैं वो किस्सा जब शाहरुख खान और सैफ अली खान ने एक्टर का मजाक बनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने अपने एक जवाब से दोनों की बोलती बंद कर दी थी।
2 of 5
नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड में चल रही बड़ी बहस के दौरान एक वीडियो सामने आया था। ये वीडियो एक अवॉर्ड शो के दौरान का है। वीडियो में शाहरुख खान और सैफ अली खान अवॉर्ड नाइट को होस्ट कर रहे हैं और इस दौरान शाहरुख ऑडियंस में बैठे एक्टर नील नितिन मुकेश से कहते हैं कि मुझे तुमसे एक सवाल पूछना है।
3 of 5
नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद शाहरुख नील से पूछते हैं तुम्हारा नाम है नील नितिन मुकेश। भैया सरनेम कहां पर है? यह तो सारे फर्स्ट नेम हैं। तुम्हारा कोई सरनेम क्यों नहीं है। हम सभी का है।' शाहरुख की इस बात को सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं।' हालांकि ये बात नील को बुरी लग जाती है और वह शाहरुख को जवाब देते हुए कहते हैं, 'बहुत अच्छा सवाल है सर, शुक्रिया शाहरुख और सैफ सर लेकिन क्या मैं थोड़ी सी इजाजत ले सकता हूं कुछ बोलने के लिए?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद नील कहते हैं, 'असल में मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक बेइज्जती है। यह ठीक नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि आप दोनों के लिए इस तरह का सवाल करना बहुत घटिया बात है, हमेशा इस तरह से फिल्म सेट के पोडियम पर खड़े होकर मजाक बनाना।'
विज्ञापन
5 of 5
नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
नील नितिन मुकेश यहीं नहीं रुकते वह दर्शकों से माफी मांगते हुए कहते हैं, 'मैं निजी तौर पर इसे एक बेइज्जती के तौर पर देखता हूं। मुझे लगता है कि आप दोनों को बस चुप हो जाना चाहिए। मुझे किसी सरनेम की जरूरत नहीं है। मैंने बहुत मेहनत की है जिसकी वजह से मैं यहां पर सबसे आगे की 10 लाइनों में बैठा हुआ हूं और मुझसे शाहरुख खान और सैफ अली खान की ओर से सवाल पूछा जा रहा है। आप दोनों बस चुप रहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।