फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neil Nitin Mukesh: नील नितिन मुकेश ने ओटीटी पर खुलकर की बात, बोले- फिल्मी सितारे कर रहे संघर्ष लेकिन..

Tue, 07 Nov 2023 05:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 07 Nov 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh Glam Fame Judge and actor talks about OTT stars moving forward and film celebs struggling
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिवंगत गायक मुकेश के पोते और अभिनेता नील नितिन मुकेश ऐसा स्टार किड्स में से हैं, जो इंडस्ट्री में अपना सिक्का चलाने में नाकाम रहे। 'न्यूयॉर्क', 'शॉर्टकट रोमियो', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'साहो' जैसी फिल्मों में काम करने के बावजूद नील नितिन मुकेश अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं। फिल्मों से काफी दूरी बना चुके नील नितिन मुकेश इन दिनों आगामी ओटीटी पर जल्द प्रसारित होने जा रहे रियलिटी शो 'ग्लैम फेम' में जज की भूमिका निभाने के लिए सुर्खियों में हैं। ऐसे में अब नील नितिन मुकेश ने ओटीटी और फिल्मों की दुनिया के बारे में खुलकर बात की और बताया कि आखिर दोनों में काम कर रहे स्टार्स की ग्रोथ में क्या अंतर है। 
Neil Nitin Mukesh Glam Fame Judge and actor talks about OTT stars moving forward and film celebs struggling
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
'ओटीटी' की दुनिया दिन-ब-दिन बड़ी होती जा रही है। जिस तरह कभी टीवी पर नए-नए सीरियल्स प्रसारित हुआ करते थे, उसी तरह से अब आए दिन ओटीटी पर नई वेब सीरीज और शो दस्तक देते हैं। ओटीटी के दर्शकों में हुए इजाफे ने कई फिल्मी सितारों का ध्यान भी उसकी तरफ आकर्षित किया और उन्हें उसमें काम करने के लिए उत्साहित भी किया। आज तक कई सितारे ओटीटी के कंटेंट और अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए एक  प्लेटफॉर्म के तौर पर इसके बारे में बात कर चुके हैं। अब इन सेलेब्स में नील नितिन मुकेश का नाम भी शामिल हो गया है।  
Neil Nitin Mukesh Glam Fame Judge and actor talks about OTT stars moving forward and film celebs struggling
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
नील नितिन मुकेश, जो जल्द ही सनी लियोनी और ईशा देओल के साथ ओटीटी रियलिटी शो 'ग्लैम फेम' में बतौर जज नजर आएंगे उन्होंने एक बातचीत के दौरान शो और ओटीटी के बदलते रुझान के बारे में बात की। बता दें, 'ग्लैम फेम' एक ऐसा रियलिटी शो होगा जो पूरे देश में फैले मॉडल्स के सपनों को पूरा करने का वादा करता है। आज के दौर में जब दुनिया में ओटीटी का बोलबाला है तो यह शो किस तरह से कंटेस्टेंट्स की मदद करेगा, इस पर अभिनेता ने कहा, 'आज ओटीटी का जमाना है। ओटीटी पर बहुत सारे शो आ रहे हैं, हम ट्रेंड देख रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh Glam Fame Judge and actor talks about OTT stars moving forward and film celebs struggling
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नील नितिन मुकेश ने कहा, 'हम फिल्मी सितारे संघर्ष कर रहे हैं और ओटीटी सितारे प्रगति कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। आज हर कोई उस मंच पर रहना चाहता है जहां वह बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंच सके। यदि कंटेस्टेंट किसी कास्टिंग डायरेक्टर या निर्देशक के साथ काम करने में सक्षम हैं, तो यह सच में उनके जीवन को बदल सकता है।' नील ने इस बातचीत में शो के बारे में भी बात की और बताया कि उनका इसमें काम करने का अनुभव कैसा रहा। 
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh Glam Fame Judge and actor talks about OTT stars moving forward and film celebs struggling
नील नितिन मुकेश - फोटो : social media

शो 'ग्लैम फेम' के बारे में बात करते हुए नील नितिन मुकेश ने कहा, 'मैं इस शो के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह एक ऐसा शो है जो उन युवाओं को प्रोत्साहित करेगा जो फैशन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसमें बहुत से बड़े नाम हैं, जो इनका मार्गदर्शन करेंगे। मैं शो में जज बनकर आ रहा हूं लेकिन मैं खुद को जज के तौर पर नहीं देखता। मैं कंटेस्टेंट्स का दोस्त या भाई बनूंगा। मैंने अपनी गलतियों और अनुभवों से जो कुछ भी सीखा है, उसे सबके साथ साझा करने की कोशिश करूंगा।' बात दें नील नितिन मुकेश को आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'बाईपास रोड' में काम करते हुए देखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed