बॉलीवुड में कई फिल्में हर साल रिलीज होती हैं। इन कई फिल्मों में से हर एक फिल्म उस स्टार के लिए स्पेशल होती है जिसने उसमें काम किया हो। ऐसी फिल्मों को स्टार्स हमेशा याद करते हैं। ऐसे ही अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी अपनी फिल्म 'न्यूयॉर्क' के 11 साल हो जाने पर फिल्म को याद किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए अभिनेता इरफान खान को भी याद किया है।
'न्यूयॉर्क' के 11 साल पूरे होने पर भावुक हुए नील नितिन मुकेश, इरफान खान को याद कर कही ऐसी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2009 में रिलीज हुई ये फिल्म नील नितिन मुकेश के दिल के बेहद करीब है। फिल्म के 11 साल पूरे होने पर नील कुछ इमोशनल नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए फिल्म के दिनों को याद किया है। साथ ही एक लंबी पोस्ट के जरिए फिल्म से जुड़े खूबसूरत लम्हों को याद किया है।
नील ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ये वो फिल्म है जिस पर मुझे बहुत गर्व है। न्यूयॉर्क के 11 साल पूरे हो गए हैं। मैंने सबसे ज्यादा न्यूयॉर्क के सेट पर ही मस्ती की है, बेहतरीन टाइम स्पेंड किया है। कबीर खान ने हमें एक परिवार की तरह रखा था। मैंने जॉन और कटरीना जैसे दोस्त बनाए थे। मुझे इरफान खान जैसे लैजेंड्री एक्टर के साथ काम करने का भी मौका मिला था।'
A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on
आगे नील लिखते हैं, 'ये मेरी पहली फिल्म थी यशराज फिल्म्स के साथ और मुझे आप सभी लोगों ने बहुत प्यार दिया ओमर के किरदार में। फिल्म के गाने आज भी मुझे डराते हैं। तूने जो ना कहा हमेशा ऐसा गाना रहेगा जिसे लोग मेरे लिए याद रखेंगे। आप सभी का बहुत धन्यवाद इस खूबसूरत फिल्म को इतना प्यार देने के लिए।'
गौरतलब है कि साल 2009 में आई फिल्म 'न्यूयॉर्क' में नील नितिन मुकेश के अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम, कटरीना कैफ और इरफान खान भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के ऊपर थी। फिल्म आतंकी हमले 9/11 की पृष्ठभूमि पर बनाई गई थी। फिल्म के गाने बेहद पसंद किए गए थे।
पढ़ें: सुशांत सुसाइड केस: मुंबई पुलिस की जांच में बड़ा ट्विस्ट, फांसी के फंदे वाले कपड़े की मजबूती पर शक