मुंबई में हुए अंबानी परिवार के कार्यक्रम में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा। यहां शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान से लेकर तमाम स्टार्स पहुंचे। इस दौरान सभी स्टार्स ने धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी। लेकिन कुछ स्टार्स की जब इनसाइड तस्वीरें और वीडियो आई तो लोगों ने कोसना शुरू कर दिया। जैसे वरुण धवन का अमेरिकी फैशन मॉडल गिगी हदीद के साथ डांस करना भारी पड़ा था।
Boney Kapoor: लोगों को नहीं पसंद आया बोनी कपूर का यह अंदाज, गिगी हदीद के साथ इस पोज को बताया 'ओछी हरकत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने दोनों के डांस वीडियो को देख आरोप लगाया कि एक्टर ने मॉडल को गलत तरह से छुआ और किस किया। ये मामला इतना बढ़ गया था कि वरुण धवन और गिगी हदीद को रिएक्ट करना पड़ गया था। मगर ट्रोल्स की बेहुदा बातें यहीं नहीं रूकी। उन्होंने गिगी हदीद और बोनी कपूर की तस्वीर पर भी ओछी बातें करना शुरू कर दिया।
इंस्टाग्राम पर सामने आई इस तस्वीर में बोनी कपूर ने गिगी हदीद के कमर पर हाथ रखा है। ये बहुत ही कैजुअल फोटो है मगर ट्रोलर्स को ये पोज हजम नहीं हुआ और उन्होंने निर्माता को लेकर ओछी बातें करना शुरू कर दिया। उन्होंने इसे बेमेल और गलत तरह से छूना बताया। वहीं कुछ ने इतने वाहियात कमेंट्स लिखे जिन्हें यहां लिखना भी उचित नहीं होगा।
बता दें इससे पहले गिगी हदीद और वरुण धवन के वीडियो को लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था। वीडियो में वरुण धवन मॉडल को गोद में उठाकर डांस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उन्हें गालों पर चूमा था। जो कि डांस का हिस्सा था। लेकिन लोगों ने इस वीडियो पर बेहद आपत्तिजनक कमेंट्स किए जिसे पढ़कर एक्टर भी आहात हुए। वरुण धवन ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि वह सब प्लान था आप कोई और मुद्दा ढूंढिए।
यह भी पढ़ें: माही विज ने चार साल की बेटी तारा का किया मेकओवर, भड़के नेटिजन्स ने लगा दी क्लास
तो वहीं अभिनेता बोनी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, बोनी कपूर ने हाल ही में ही एक्टिंग में अपना डेब्यू किया था। अभिनेता को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था।
यह भी पढ़ें: विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया के बीच 'टमाटर' कनेक्शन! सुर्खियों में एक्टर का ताजा रिएक्शन