बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसे में आपको बताएंगे आज की पांच बड़ी खबरें...
क्या बिग बॉस को छोड़ देंगे सलमान? भाऊ की पत्नी क्यों पहुंची थाने, चर्चा में रहीं ये पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस छोड़ सकते हैं सलमान
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो बिग बॉस सिर्फ अपने कंटेंट ही नहीं। बल्कि सलमान की वजह से भी चर्चाओं में रहता है। लेकिन लगता है कि अब सलमान की वजह से ये शो चर्चाओं में नहीं रहेगा। क्योंकि खबर आ रही है कि सलमान शो के बीच में ही उसे अलविदा कहने वाले हैं। दरअसल हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि बिग बॉस के इस सीजन को करीब पांच हफ्ते तक आगे बढ़ाया जा सकता है। इस खबर से बिग बॉस के फैन्स बड़े खुश हुए लेकिन यही खुशखबरी सलमान के फैन्स के लिए दुख की खबर बन गई। क्योंकि सलमान खान एक्सटेंडिट बिग बॉस का हिस्सा नहीं होंगे। सूत्रों के मुताबिक सलमान की अपकमिंग फिल्म राधे की शूटिंग की तैयारी हो चुकी है और डेट्स भी फिक्स हो चुकी हैं। ऐसे में सलमान इस फिल्म के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है कि सलमान आगे शो का हिस्सा होंगे या नहीं।
पूरी खबर पढ़े: Bigg Boss 13 को बीच में ही छोड़ सकते हैं सलमान, वजह घरवालों की लड़ाई नहीं कुछ और
जैकी श्रॉफ और गोविंदा पर लगा जुर्माना
बॉलीवुड और टीवी एक्टर्स को एडवरटाइजमेंट्स में तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन कई बार ये विज्ञापन सेलेब्स पर भारी भी पड़ जाते हैं। दरअसल बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और जैकी श्रॉफ पर मुजफ्फरनगर की एक उपभोक्ता अदालत ने जुर्माना लगाया है। मामला ये है कि साल 2013-14 में मुजफ्फरनगर के रहने वाले वकील ब्रजभूषण अग्रवाल ने एक विज्ञापन देखकर 3600 रुपये की कीमत वाला दर्द निवारण हर्बल ऑयल मंगाया था। विज्ञापन में दावा किया गया था कि 15 दिन में दर्द का निवारण होगा और ग्राहकों को फायदा नहीं होने पर 15 दिनों के अंदर रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं ब्रजभूषण के बेटे अभिनव अग्रवाल ने दवाई से फायदा न होने पर कंपनी के अधिकारियों से बात की और 13 दिन के अंदर कोरियर के माध्यम से तेल कंपनी को वापस भेज दिया था। लेकिन वादे के मुताबिक कंपनी ने पैसे वापस नहीं दिए। जिसके चलते उन्होंने उपभोक्ता अदालत में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
पूरी खबर पढ़े: विज्ञापन से पहले सितारे ये खबर जरूर पढ़ें, जैकी-गोविंदा पर कोर्ट ने इसलिए लगाया जुर्माना
तापसी को लगती है इंडस्ट्री पुरुष प्रधान
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। तापसी कभी भी मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटतीं। हाल ही में तापसी ने फिल्म बदला को लेकर कुछ राज खोले हैं। नेहा धूपिया के चैट शो में तापसी ने बताया कि फिल्म बदला में उन्होंने अमिताभ बच्चन से ज्यादा दिन काम किया। उनसे ज्यादा सीन किए। वो फिल्म के हीरो थे और मैं उनकी दुश्मन के रूप में थीं। फिल्म में उनसे ज्यादा मेरी भूमिका थी लेकिन, जब फिल्म रिलीज हुई तो कहा गया कि यह अमिताभ बच्चन की फिल्म है। ये सब कहते हुए तापसी ने फिल्म इंडस्ट्री को पुरुष प्रधान इंडस्ट्री बताया। तापसी का कहना था कि फिल्म बदला का जितना क्रेडिट अमिताभ बच्चन को मिला है उससे कहीं ज्यादा तापसी इसकी हकदार थीं।
भाऊ की पत्नी पहुंची थाने
बिग बॉस के घर में बवाल मचाने वाले हिंदुस्तानी भाऊ को लेकर बाहर भी तहलका मचा हुआ है। भाऊ की पत्नी ने पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन ये शिकायत भाऊ के खिलाफ नहीं बल्की उनके खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों को लेकर की गई है। भाऊ की पत्नी अश्विनी ने सोशल मीडिया पर उनके पति के खिलाफ गलत बयानों को लेकर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही इस शिकायत में उन लोगों का भी नाम है जो भाऊ के रिश्तेदार बनकर मीडिया के सामने आ रहे हैं। अश्विनी का कहना है कि अगर कोई दूसरा शख्स भाऊ का नाम लेकर फायदा उठाने या अफवाह फैलाने कि कोशिश करेगा तो इसके लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
पूरी खबर पढ़े: हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला