फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री ने काटा 'थू थू थू' लिखा केक, इस फिल्म में बनी रणबीर- श्रद्धा की जोड़ी, पांच खबरें

Fri, 20 Dec 2019 07:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 20 Dec 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
News Capsule Dr Shreeram Lagoo Shraddha Ranbir Kapoor Kartik Nayra Taimur Karisma Kapoor Farhan
शिवांगी, श्रद्धा, रणबीर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...

News Capsule Dr Shreeram Lagoo Shraddha Ranbir Kapoor Kartik Nayra Taimur Karisma Kapoor Farhan
shriram lagoo - फोटो : social media

परिवार ने की डॉ. श्रीराम लागू अंतिम इच्छा पूरी
शुक्रवार दोपहर को डॉ. श्रीराम लागू का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्रीराम लागू की आखिरी इच्छा के अनुसार उनके परिवार ने हिंदू रिवाज के तहत उनका अंतिम संस्कार नहीं किया। दिवंगत लागू के दामाद डॉ. श्रीधर कानेटकर ने बताया कि, 'वे भगवान को नहीं मानते थे और चाहते थे कि हिंदू धर्म के तहत उनका अंतिम संस्कार न किया जाए। वे जो चाहते थे, हमने उसका सम्मान किया।' बता दें कि डॉय लागू का 17 दिसंबर को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था

News Capsule Dr Shreeram Lagoo Shraddha Ranbir Kapoor Kartik Nayra Taimur Karisma Kapoor Farhan
रणबीर, श्रद्धा - फोटो : Social Media

बनेगी श्रद्धा रणबीर की जोड़ी
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर लव रंजन की आगामी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इसकी घोषणा खुद लव रंजन प्रोडक्शन्स ने की है। लव रंजन प्रोडक्शन्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है। जिसमें लिखा है, 'लव रंजन की अगली जोड़ी रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की होगी। फिलेम के निर्माता लव रंजन और अंकुख गर्ल हैं। फिल्म 26 मार्च 2021 को रिलीज होगी।' बता दें कि इन दिनों रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र और शमशेरा की तैयारी में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
News Capsule Dr Shreeram Lagoo Shraddha Ranbir Kapoor Kartik Nayra Taimur Karisma Kapoor Farhan
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

कायरा ने काटा 'थू थू थू' केक
टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे पसंदीदा शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के लीड पेयर कायरा यानी कार्तिक और नायरा ने शो में हजार एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर शो की पूरी टीम ने खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया। टीम ने सेट पर खास केक काटा, जिसमें कार्तिक और नायरा की जोड़ी को बुरी नजर से बचाने के लिए थू-थू-थू लिखा हुआ था। बता दें कि शो में कार्तिक का किरदार मोहसिन खान और नायरा का किरदार शिवांगी जोशी निभा रही हैं।

View this post on Instagram

Yrkkh family😍😍 @khan_mohsinkhan @shivangijoshi18 @samir_onkar @simrankhannaofficial @niyatijoshiofficial @alihasanturabi @rajan.shahi.543 @shilpa_s_raizada @pankhuri313 @maazchampofficial @shehzadss @romeshkalra

A post shared by shivangimohsin (@shivangi_mohsin1) on

विज्ञापन
News Capsule Dr Shreeram Lagoo Shraddha Ranbir Kapoor Kartik Nayra Taimur Karisma Kapoor Farhan
रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर

तैमूर की मासी करिश्मा ने की तस्वीर साझा
बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टारकिड तैमूर अली खान आज अपना तीसरा जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें हर कोई मुबारकबाद दे रहा है। ऐसे में तैमूर की मासी और अभिनेत्री करिश्मा कपूर कैसे पीछे रहतीं। करिश्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी और तैमूर की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में करीना तैमूर को पकड़कर लेटी हुई हैं और तैमूर भागने की कोशिश कर रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि तैमूर की बहन और अभिनेत्री सारा अली खान ने भी तैमूर के साथ तस्वीरें साझा की थीं।

View this post on Instagram

Birthday Munchkin 🎈💙🎈💙🎈

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed