जॉन की 'पागलपंती' का ट्रेलर रिलीज, स्मृति इरानी ने एकता कपूर के बेटे को दिया गिफ्ट, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पागलपंती का ट्रेलर आया सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद
आज फिल्म पागलपंती का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला काफी मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और ट्रेलर की तारीफ में एक से एक कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।
View this post on Instagram
Shani maharaja inke PEECHEY nahi pade, inki godd mein BETHE hai! And..it begins!!
A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on
दोस्ताना 2 के सेट से पहली फोटो आई सामने
कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी स्टारर दोस्ताना 2 के सेट से पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में लक्ष्य लेटे दिखाए दे रहे हैं, वहीं कार्तिक उनके साथ मस्ती कर रहे हैं जबकि पास में बैठीं जान्हवी अजीबो गरीब एक्सप्रेशन्स दे रही हैं। बता दें कि फिल्म का निर्देशन कॉलिन डी कुन्हा कर रहे हैं।
View this post on Instagram
#JanhviKapoor #KartikAaryan #Lakshay for #Dostana2 ❤️❤️
A post shared by MadhuriJi❤️Janhvi❤️Khushi (@janhvikhushifan) on
विकी कौशल ने किया 13 किलो वजन कम
फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से हर दिल में अपनी खास जगह बनाने वाले विकी कौशल की अगली फिल्म क्रांतिकारी सरदार ऊधम सिंह के जीवन पर आधारित है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के लिए विकी कौशल ने 13 किलो वजन कम किया है। वहीं विकी की लेटेस्ट फोटोज में आप इस बात का सबूत भी देख सकते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by HotShot: Bollywood Pics (@hotshotbollywood) on
करण पटेल- अंकिता भार्गव के घर आने वाला है नन्हा मेहमान
करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गव के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है। एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक करण पटेल के करीबी सूत्र के मुताबिक दोनों ने बच्चे की तैयारियां कर ली हैं और दिसंबर में अंकिता बच्चे को जन्म दे सकती हैं। गौरतलब है कि पिछले साल किन्हीं वजहों से अंकिता का मिसकैरिज हुआ था। जिसका बाद इस बार कपल हर बात का ध्यान रख रहा है।