बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
परिणीति को नोरा ने किया रिप्लेस, कानूनी पचड़े में फंसी दीपिका की छपाक, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणीति को नोरा ने किया रिप्लेस
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही के सितारे बुलंदी पर हैं। नोरा जल्दी ही वरुण धवन के साथ फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आएंगी। इसके साथ ही अब नोरा के हाथ अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया भी लग गई है। बता दें कि पहले इस फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा को कास्ट किया गया था लेकिन नोरा ने परिणीति को रिप्लेस कर दिया है।इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, राना दग्गुबाति और एमी विर्क जैसे कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।
दीपिका का टिकटॉक डेब्यू
दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म छपाक है। दीपिका फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच दीपिका के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक पर डेब्यू कर लिया है। दीपिका के वीडियो में वो लक्ष्मी अग्रवाल के साथ नजर आ रही हैं।
निक और प्रियंका की तस्वीर वायरल
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ सोशल मीडिया पर अपना प्यार जाहिर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर सामने आई है, इस तस्वीर में प्रियंका और निक कुछ दोस्तों के साथ समुद्र के किनारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
कानूनी पचड़े में फंसी दीपिका की छपाक
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक कानूनी पचड़े में फंस गई है। फिल्ममेकर राकेश भारती ने दीपिका, फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार और फिल्म को प्रड्यूस कर रही कंपनियों पर स्क्रिप्ट चोरी किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में राकेश ने कहा है कि वह अपने बेटे के साथ एसिड अटैक पीड़िता पर आधारित एक कहानी को प्रड्यूस करना चाहते थे और उन्होंने मई 2015 में 'ब्लैक डे' के नाम से फिल्म का टाइटल भी रजिस्टर कराया था। वहीं उन्होंने इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय, कंगना रनौत जैसी हिरोइनों से संपर्क भी किया था। गौरतलब है कि छपाक 10 जनवरी को रिलीज होगी।