बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
राजकुमार से इश्क फरमाएंगी हेमा, सिंगर का सामान हुआ गुम, करीना ने पहली बार दिया ऑडिशन, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव से इश्क लड़ाएंगी हेमा मालिनी
Kya hota hai when write goes wrong? Aa rahe hain samjhane, Avi, Naina aur uski mummy. #ShimlaMirchi trailer out now. In cinemas 3rd Janhttps://t.co/XbDc7iqY3G @dreamgirlhema @RajkummarRao @Rakulpreet @rgsippy#RameshSippyEntertainment @ZeeMusicCompany #RohanSippy @kiranjoneja
लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब अभिनेत्री हेमा मालिनी अब अभिनेता राजकुमार राव संग इश्क लड़ाती नजर आएंगी। दरअसल हेमा मालिनी जल्द की राजकुमार राव और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म 'शिमला मिर्च' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में हेमा मालिनी, रकुल की मां का किरदार निभाने वाली हैं। जिसे गलतफहमी के चलते बेटी के ब्वॉयफ्रेंड यानी राजकुमार से प्यार हो जाता है। ये फिल्म 3 जनवरी को रिलीज होगी।
एयरलाइन्स पर भड़कीं सिंगर आकृति कक्कड़
Jet has shut, air india is no good .. indigo also totally acting irresponsible ! Left my Fast Forward marked baggage in mumbai and telling me after i land in delhi that the bag wasn’t loaded in the flight ! GREAT JOB @IndiGo6E 😡 😡 Get me luggage ASAP to delhi @IndiGo6E ! This is just ridiculous ..
And the staff at delhi airport is not being helpful at all !!!! @IndiGo6E THEY NEED TO FOLLOW PROCEDURE is what they say !!! They should’ve simply put my bag in time on the RIGHT FLIGHT !!!!!
सिंगर आकृति कक्कड़ का सामान एयरपोर्ट पर मिसप्लेस हो गया जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद आकृति ने इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ ट्विटर पर शिकायत की। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर बताया कि वह दिल्ली में लैंड हो गईं और एयरलाइंस की तरफ से उनका एक बैग मुंबई में ही छोड़ दिया गया। आकृति ने ट्वीट में लिखा कि उनका बैग जिस पर 'फास्ट फॉरवर्ड' मार्क था, गर्म कपड़ों से भरा था और एयरलाइंस की गलती के कारण वो दिल्ली की ठंड में कांप रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट के स्टाफ ने भी उनकी कोई मदद नहीं की।
How can you bring one bag and leave the other behind !!!!!
So now in this cold freezing Delhi.. I have no warm clothes till my bag arrives. Wow.
जेनेलिया को टाई बांधने में पति रितेश ने की मदद
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा अक्सर फैन्स को कपल गोल्स देते रहते हैं। हाल ही में जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में रितेश जेनेलिया को टाई बांधने में मदद कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में जेनेलिया ने लिखा है, 'बंधन बांधने में कभी देर नहीं लगती।' बता दें कि जेनेलिया अक्सर इस तरह के पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
It’s never too late to tie a knot❤️ #alliwantforchristmasisyou
A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad) on
आमिर के लिए करीना ने किया वो जो आज तक नहीं किया
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए पहली बार ऑडीशन दिया। इस बात की जानकारी करीना ने खुद दी है। करीना ने बताया कि उन्होंने अपने अब तक के 20 साल के करियर में ऐसा कभी भी नहीं किया है। उन्होंने ये सिर्फ आमिर के लिए किया है। गौरतलब है कि करीना कपूर आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वो अपनी आगामी फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रचार में भी व्यस्त हैं।