फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर की तबीयत में सुधार, गुस्से में बोली अभिनेत्री- 'मैं भी इंसान हूं', पांच खबरें

Thu, 12 Dec 2019 02:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Dec 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
News Capsule Shahid Kapoor Raveena Tandon Panipat Patipatni Aur Woh Saif Kareena Richa Chadda
शाहिद कपूर, ऋचा चड्डा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...

News Capsule Shahid Kapoor Raveena Tandon Panipat Patipatni Aur Woh Saif Kareena Richa Chadda
शाहिद कपूर - फोटो : amar ujala, mumbai

शाहिद ने ट्वीट कर बताया 'अब ठीक हूं'
अभिनेता शाहिद कपूर बीते दिन सुर्खियों में थे। उनके सुर्खियों मे आने की वजह थी उनका अवॉर्ड फंक्शन से जल्दी वापस आ जाना। अब शाहिद ने खुद ट्वीट कर बताया है कि उनकी तबीयत कुछ नासाज थी जिस वजह से वो अवॉर्ड फंक्शन से जल्दी वापस आ गए थे। बता दें कि कहा जा रहा था कि शाहिद अवॉर्ड समारोह छोड़कर इसलिए चले गए ते क्योंकि उनको अवॉर्ड देने का वादा किया गया था, लेकिन उनकी जगह रणवीर सिंह को पुरस्कार दे दिया गया।
 

News Capsule Shahid Kapoor Raveena Tandon Panipat Patipatni Aur Woh Saif Kareena Richa Chadda
raveena tandon

रेप की घटनाओं पर बोलीं रवीना टंडन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इंदौर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान देशभर में हो रही रेप की घटनाओं पर अपनी राय दी। रवीना ने कहा, 'रेप की घटनाओं को लेकर मैं हमेशा सोशल मीडिया के जरिए अपना विरोध दर्ज कराती रहती हूं। यकीनन ऐसी घटनाओं से बहुत दुख होता है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को तत्काल फास्ट ट्रैक कोर्ट के साथ कड़े कानून बनाने को लेकर बिल पारित करना चाहिए, जिससे पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।' इसके आगे उन्होंने कहा कि, '2012 में  दिल्ली में हुए निर्भया कांड के समय से इस तरह की बातें चल रही हैं। मैंने एक फिल्म भी इसी विषय पर बनाई थी। ऐसी घटनाओं को लेकर जल्द से जल्द एक पॉलिटिकल बिल बनना चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट बहुत जल्द इम्प्लीमेंट हो जाना चाहिए, जिससे दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन
News Capsule Shahid Kapoor Raveena Tandon Panipat Patipatni Aur Woh Saif Kareena Richa Chadda
पति पत्नी और वो, पानीपत - फोटो : Social Media

पानीपत और पति पत्नी और वो का कलेक्शन
बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हुईं। पहली कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर पति पत्नी और वो। इसके साथ ही रिलीज हुई है अर्जुन कपूर, कृति सेनन स्टारर पानीपत। फिल्म पानीपत रिलीज के पहले दिन से ही कुछ खास नहीं कर पाई और अब तक 22.48 करोड़ की कमाई की। वहीं फिल्म पति पत्नी और वो ने फिल्म पानीपत को पछाड़ते हुए 51.61 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म को जनता से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

विज्ञापन
News Capsule Shahid Kapoor Raveena Tandon Panipat Patipatni Aur Woh Saif Kareena Richa Chadda
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
प्रियंका को है पति निक पर गर्व
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की आगामी फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसके लिए प्रियंका ने उन्हें बधाई दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर लिखा, 'मेरे प्यार मुझे तुम पर बहुत गर्व है। 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' के लिए बधाई।' बता दें कि प्रियंका इन दिनों दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए वो फिल्म के प्रीमियर में शामिल नहीं हो सकीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed