बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
अनन्या ने अनोखे अंदाज में मनाया बर्थडे, 'उजड़ा चमन' के साथ दिखे अजय-कार्तिक, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनन्या पांडे का जन्मदिन
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सुबह से उनके फोटोज और वीडियो वायरल होना शुरू हो गए हैं। इस बीच कुछ ऐसे वीडियोज भी सामने आए हैं जिसमें बड़े ही प्यारे अंदाज से अनन्या अपना जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि 21वें जन्मदिन पर अनन्या पांडे ने फिल्म 'पति पत्नी और वो' के सेट पर ही जश्न मनाया।
A post shared by Ananya Alaana Rysa Ahaan (@pandaysibs) on
परिणीति चोपड़ा का भाई दूज
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने मंगलवार को भाई दूज का त्योहार मनाया। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके कुछ फोटोज भी सामने आए हैं। इस दौरान परिणीति ने कहा कि उनके भाई सहज और शिवांग उनके लिए कितने मायने रखते हैं। इसके साथ ही परिणीति ने बताया, 'मेरे भाई मेरे बहुत करीब हैं। वे मेरे दोस्त हैं, मेरे बच्चे हैं, वे सबकुछ हैं। हम करीब-करीब एक ही उम्र के हैं और एक-दूजे को सही से समझ सकते हैं और इसी वजह से मैं उन्हें इतना प्यार करती हूं। ये दोनों मेरी हर बात जानते हैं।'
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on
बाला का नया टीजर रिलीज
आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम स्टारर फिल्म बाला लगातार सुर्खियों में है। कभी विवाद को लेकर तो कभी गानों और टीजर्स को लेकर। इस बीच फिल्म का एक और टीजर सोशल मीडिया पर सामने आया है। टीजर में आयुष्मान खुराना को भूमि उनके गंजेपन के लिए चिढ़ाती हुई दिखाई दे रही हैं और चांद पर बने गाने उनके सामने गाती हैं। वह उन्हें गंजेपन के लिए तेल इस्तेमाल करने की भी सलाह देती हैं।
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on
जॉन सीना के सोशल मीडिया पोस्ट पर रणवीर सिंह का रिएक्शन
रेसलिंग स्टार जॉन सीना अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के फोटोज शेयर करते रहते हैं। जॉन अब तक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक के फोटो शेयर कर चुके हैं। ऐसे में अब जॉन ने रणवीर सिंह का फोटो शेयर किया है। वहीं रणवीर सिंह ने भी उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'Can't see me (मुझे नहीं देख पाओगे)...