बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का नाम पिछले कुछ अरसे से हॉलीवुड एक्टर निक जॉन्स के साथ जुड़ रहा है। हाल में पीसी (प्रियंका चोपड़ा) निक के कजिन की शादी में पहुंची थीं जहां उनकी मौजूदगी की भी खूब चर्चाएं हुई थीं। इन सब खबरों के बीच अब निक के भाई केविन का बयान सामने आया है। भाई ने निक और प्रियंका की केमिस्ट्री पर बात की है।
{"_id":"5b23fee04f1c1baf6e8b8459","slug":"nick-jonas-brother-kevin-says-priyanka-chopra-is-super-awesome-woman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" 'देसी गर्ल' बनेंगी अंग्रेज खानदान की बहू, प्रेमी के परिवार ने दी मंजूरी, अब बस ऐलान का है इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'देसी गर्ल' बनेंगी अंग्रेज खानदान की बहू, प्रेमी के परिवार ने दी मंजूरी, अब बस ऐलान का है इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
priyanka chopra
एक न्यूज चैनल से उन्होंने कहा है, 'हम प्रियंका से मिल चुके हैं। वो सुपर-ऑसम शानदार महिला हैं लेकिन ये निक का मामला है और वो ही कहें जो उन्हें कहना है। हालांकि निक ने अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार से अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन परिवार को कोई दिक्कत नहीं है।'
priyanka chopra
बेटे की खुशी के लिए परिवार प्रियंका को बहू बनाने को तैयार है। वहीं पिग्गी चोप्स की मम्मी मधु चोपड़ा की बात करें तो निक के साथ प्रियंका के अफेयर की खबरों को वह कई बार झुठला चुकी हैं। लेकिन निक के करीबी सूत्रों की मानें तो वे प्रियंका पर अपना सारा ध्यान लगाए हुए हैं और वो उन्हें खास महसूस कराने के लिए हरदम तैयार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
सूत्र बता रहे हैं कि निक प्रियंका के साथ अपने रिश्ते को अब अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। जल्द ही वे इसके बारे में एलान करेंगे। बताते चलें कि निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। बावजूद इसके लगता है कि इश्क के बीच ये महज एक नंबर है और दोनों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
priyanka chopra with nick jonas
इन दोनों को पहली बार साथ में साल 2017 में मेट गाला इवेंट पर देखा गया था जब दोनों ने डिजायनर राल्फ लॉरेन की ड्रेस पहनकर साथ फोटो क्लिक करवाई थी। इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया और फिर इनके बीच रोमांस की खबरें सामने आने लगीं।