बीते साल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधे। इस शाही शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। अब दोनों की शादी को 3 महीने बीत चुके हैं। इस बीच एक ऐसा खुलासा हुआ जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। प्रियंका के ससुराल में एक ऐसा शख्स भी है जो पहले उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करता था। यहां तक कि कई बार उनके साथ बुरा व्यवहार भी हुआ था।
ससुराल में प्रियंका चोपड़ा के साथ होता था बुरा व्यवहार, शादी के 3 महीने बाद हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात का खुलासा खुद जोनस ब्रदर्स ने किया है। एक चैट शो के दौरान निक जोनस के भाई केविन जोनस ने बताया कि उनकी छोटी बेटी वेलेंटिना को प्रियंका के साथ कंफरेटेबल होने में काफी वक्त लगा।
केविन जोनस ने बताया, 'अब तो मेरी बेटियां घर की नई मेंबर प्रियंका चोपड़ा के साथ सहज हैं लेकिन शुरुआत में छोटी बेटी वेलेंटिना को काफी मुश्किल हुई थी। वो निक के काफी करीब है और उन्हें लेकर प्रोटेक्टिव भी है। जब शुरुआत में प्रियंका निक से मिलती थी और उनके कंधे पर हाथ रखती थीं तो उसे काफी बुरा लगता था।
केविन ने आगे बताया कि वेलेंटिना अगर निक के आसपास होती थी तो वो प्रियंका का हाथ झटक देती थी। बाद में धीरे-धीरे उसे ये समझ आने लगा कि प्रियंका भी अब इसी फैमिली का हिस्सा हैं। अब वेलेंटिना अपनी चाची के साथ काफी सहज है।
View this post on Instagram
A post shared by Mr & Mrs Jonas 💍 (@nickyankajonas) on
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म इज इंट इट रोमांटिक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। बॉलीवुड में वो स्काय इज पिंक से कमबैक करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।