फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिगार पीते हुए निक जोनस ने पोस्ट की फोटो तो भड़के यूजर्स, बोले- 'इससे प्रियंका को अस्थमा नहीं होगा?'

Thu, 12 Sep 2019 07:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 12 Sep 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Nick Jonas flaunts cigar on magazine cover, Gets trolled for wife Priyanka Chopra asthma
निक जोनस - फोटो : instagram

पॉप सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही एक मैगजीन कवर शेयर किया है जिसमें वे हाथों में सिगार पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। निक जोनस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, पहला शख्स जिसने 30 साल से कम होने के बावजूद अपनी पसंदीदा मैगजीन के लिए हाथों में सिगार पकड़े हुए पोज किया है। हालांकि निक के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें प्रियंका की बीमारी याद दिला रहे हैं।

 

Nick Jonas flaunts cigar on magazine cover, Gets trolled for wife Priyanka Chopra asthma
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दीवाली से पहले एक पोस्ट के माध्यम से बताया था कि वे अस्थमा की मरीज हैं,  और दीवाली में पटाखे जलाने से उन जैसे कई मरीजों को समस्या होती है। इसके बावजूद जब उनके खुद के पति निक जोनस ने सिगार जैसी हानिकारक चीज का प्रमोशन किया तो ये बात लोगों से हजम नहीं हुई और लोगों ने निक को ट्रोल करना शुरु कर दिया।

Nick Jonas flaunts cigar on magazine cover, Gets trolled for wife Priyanka Chopra asthma
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
एक यूजर ने लिखा-  आपकी पत्नी को अस्थमा है। मुझे आशा है कि जब वह आसपास हों तो धूम्रपान न करें। एक अन्य यूजर ने लिखा- यहां तक कि प्रियंका भी धूम्रपान करती है। उन्हें केवल हाई लेवल का अस्थमा तब होता है जब हिन्दू त्योहार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas flaunts cigar on magazine cover, Gets trolled for wife Priyanka Chopra asthma
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram

एक यूजर ने लिखा- आपकी पत्नी को अस्थमा है, उनमें 80 लाख लोगों को ये कहने की हिम्मत है कि त्योहार में पटाखे ना जलाएं, जबकि उन्होंने खुद अपनी शादी में कई जलाए थे, और साथ ही उनका पति सिगार पीता है। एक यूजर ने लिखा- अरे नहीं नहीं, निक जोनस उन कच्चे निब्बूओं में से है जो सिगरेट/सिगार पीते नहीं है, बस मुंह से लगाकर फोटू खिंचवाते हैं।

विज्ञापन
Nick Jonas flaunts cigar on magazine cover, Gets trolled for wife Priyanka Chopra asthma
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
पिछले दिनों भी प्रियंका की पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। तस्वीरों में प्रियंका सिगरेट के कश लगा रही थीं वहीं इसमें उनकी मां मधु और पति भी पूरा साथ दे रहे थे। सोशल मीडिया पर जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीरें सामने आईं उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। यूजर्स प्रियंका से सवाल कर रहे थे कि दीवाली में पटाखे जलाने पर तो वो अस्थमा का हवाला देती हैं लेकिन पति के साथ सिगरेट पीते हुए क्या उन्हें अपनी बीमारी याद नहीं आ रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed