फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

48 लाख रुपये के गुजारे-भत्ते के बाद ऐसे जिंदगी जी रहीं युवराज सिंह की एक्स भाभी, शेयर की तस्वीरें

Thu, 12 Sep 2019 07:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 12 Sep 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh sister-in-law Akanksha Sharma shares bold pics on instagram gets 48 lakh in alimony
आकांक्षा शर्मा - फोटो : social media

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट आकांक्षा शर्मा ने उस वक्त सबको हैरत में डाल दिया जब उन्होंने युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह से अपने अलग होने के पीछे की वजह बताई। आकांक्षा ने नेशनल टीवी पर युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह से अपनी शादीशुदा लाइफ की खटपट को लेकर काफी कुछ कह डाला था। अब पति से अलग हो चुकीं आकांक्षा इन दिनों अपनी जिंदगी खुलकर जी रही हैं।

Yuvraj Singh sister-in-law Akanksha Sharma shares bold pics on instagram gets 48 lakh in alimony
akanksha sharma - फोटो : social media

चार महीने की कानूनी लड़ाई के बाद आकांक्षा और युवराज सिंह के भाई जोरावर के बीच इस महीने तलाक हो गया। आकांक्षा ने युवराज और उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए उनसे माफी भी मांगी। युवराज सिंह के परिवार ने आकांक्षा को 48 लाख रुपये की राशि गुजारे-भत्ते के तौर पर दी। आकांक्षा ने गुरुग्राम की अदालत में अक्टूबर 2017 में घरेलू हिंसा का मामला दायर कराया था जिसमें युवराज और उनकी मां शबनम को आरोपी बनाया गया था।

Yuvraj Singh sister-in-law Akanksha Sharma shares bold pics on instagram gets 48 lakh in alimony
akanksha sharma

आकांक्षा ने बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर अपनी कई बोल्ड पिक्चर्स को शेयर किया है। आकांक्षा हाल ही में वेकेशन से भी लौटी हैं। आकांक्षा की इन बोल्ड तस्वीरों को देख हर कोई हैरान रह गया। खबर है कि 'Ace of Space' में नजर आईं आकांक्षा अभिराज चड्ढा को डेट कर रही हैं। दोनों इस शो के दौरान ही करीब आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh sister-in-law Akanksha Sharma shares bold pics on instagram gets 48 lakh in alimony
akanksha sharma
'Ace of Space' में आकांक्षा शर्मा ने अभिराज चड्ढा के साथ ही अपना कमरा शेयर किया था। बीते दिनों अपने और अभिराज के रिश्ते पर आकांक्षा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'ऐस ऑफ स्पेस' के दौरान वो और अभिराज एक-दूसरे के प्रति अट्रैक्ट हुए और अब उन्हें एक-दूसरे की लाइफ में एक-दूसरे की मौजूदगी का लगातार एहसास हो रहा है।
विज्ञापन
Yuvraj Singh sister-in-law Akanksha Sharma shares bold pics on instagram gets 48 lakh in alimony
आकांक्षा सिंह - फोटो : File Pic
एक इंटरव्यू में आकांक्षा शर्मा ने कहा था कि युवराज मुझे इस बात के लिए फोर्स कर रहे थे कि मेरा और जोरावर का एक बच्चा हो। हालांकि मैंने उन्हें कई बार कहा कि मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। आकांक्षा हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली हैं। करीब 23 साल की उम्र में उनकी शादी युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह से हुई थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद अनबन शुरू हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed