फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 'किंग खान' के दिव्यांग फैन ने गाया उनका सुपरहिट गाना, शाहरुख ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

Thu, 12 Sep 2019 06:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 12 Sep 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan reaction on fan singing video
shah rukh khan - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड के ऐसी कई सितारे हैं जो अपने फैंस को काफी अहमियत देते हैं। फैंस के लिए सितारों की दरियादिली सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी अपने फैंस को काफी चाहते हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी चीजों के लिए सोशल मीडिया पर तारीफ भी करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है। 

Shah rukh Khan reaction on fan singing video
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान के एक दिव्यांग फैन राजू ने उनकी फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का 'तूझे देखा तो ये जाना सनम' गाना गाया है। राजू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। इतना ही नहीं राजू के इस वीडिया पर शाहरुख खान ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

Shah rukh Khan reaction on fan singing video
Shah rukh Khan - फोटो : amar ujala mumbai

राजू के गाने को सुनने के बाद शाहरुख खान ने उसके वायरल वीडियो के अपने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा- शानदार, ये कितना अच्छा गाता है, मेरी तरफ से उन्हें गले लगाना देना, प्यार। शाहरुख के इस ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस कमेंट के जरिए राजू और शाहरुख खान की कमेंट में काफी तारीफ भी कर रहे हैं। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan reaction on fan singing video
shah rukh khan - फोटो : social media

वहीं इसके अलावा शाहरुख खान अपनी 18 साल पुरानी तस्वीर की वजह से भी चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। ये तस्वीर उनके बचपन की है जिसमें वह शाहरुख खान के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे। खास बात ये है कि इस तस्वीर में शाहरुख खान अपनी फिल्म अशोका की ड्रेस में नजर आए। 

विज्ञापन
Shah rukh Khan reaction on fan singing video
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
गौरतलब है कि 'अशोका' फिल्म साल 2001 में आई थी उस वक्त विक्की काफी छोटे थे और स्कूल में पढ़ रहे थे। शाहरुख की फिल्मों की बात की जाए तो वह आखिरी बार फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे। शाहरुख की ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। 

पढ़ें: इस अभिनेता ने शेयर की शाहरुख के साथ 18 साल पुरानी तस्वीर, कहा- 'सपना पूरा हो गया'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed